10 सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारी महासंघ का अल्टीमेटम, 19 फरवरी से अनिश्चितकालीन कार्य बंदी

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचारः कर्मचारी महासंघ ने अपनी 10 सूत्रीय मांगों का अब तक समाधान न होने पर कड़ा रुख अपनाते हुए आंदोलन की घोषणा कर दी है। महासंघ सोमवार को प्रदेश सरकार को 10 सूत्रीय ज्ञापन सौंपेगा। इसके साथ ही मांगों पर समय रहते निर्णय न होने की स्थिति में 19 फरवरी से अनिश्चितकालीन कार्य बंदी करने का ऐलान किया गया है।

महासंघ के अनुसार 19 जनवरी को ज्ञापन प्रेषित किए जाने के बाद प्रदेश की सभी इकाइयों द्वारा जनजागरण, गेट मीटिंग एवं संपर्क अभियान चलाकर 18 फरवरी तक बड़े आंदोलन की तैयारी की जाएगी। 20 जनवरी से 18 फरवरी तक महासंघ प्रदेश की सभी इकाइयों का भ्रमण करेगा और निकाय कर्मचारियों को उनकी सेवा संबंधी मांगों के प्रति सरकार की कथित कर्मचारी विरोधी नीतियों से अवगत कराएगा। साथ ही मांगों की पूर्ति न होने से कर्मचारियों को हो रहे आर्थिक नुकसान की जानकारी भी दी जाएगी। महासंघ ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते 10 सूत्रीय मांग पत्र पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो पूर्व घोषित आंदोलन एवं कार्य बंदी करना उनकी मजबूरी होगी।

संबंधित समाचार