Bareilly: कन्हैया गुलाटी पर 10 लाख की ठगी में एक और रिपोर्ट, पत्नी और बेटा भी नामजद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये की महाठगी करने के आरोपी कन्हैया गुलाटी और उसकी पत्नी और बेटे के खिलाफ एक और रिपोर्ट दर्ज की गई है। मुख्यमंत्री कार्यालय के आदेश के बाद बारादरी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

बारादरी थाना क्षेत्र के वीरसावरकर निवासी बाबूराम ने बताया कि बिजनेस में 10 लाख रुपये कन्हैया गुलाटी, उसकी पत्नी राधिका गुलाटी और बेटा गोपाल गुलाटी ने लगवाए थे। पीड़ित ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि कन्हैया गुलाटी ने पूरे देश से हजारों लोगों के साथ 500 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की है। 

बाबूराम ने बताया कि उसने चेक द्वारा पांच लाख रुपये और उसकी पत्नी चंद्रकान्ता ने भी 5 लाख रुपये लगाए थे। उसके बाद वह पैसा लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने आरोपी पर गैंगस्टर की कार्रवाई करने की मांग की है। मुख्यमंत्री कार्यालय के आदेश के बाद बारादरी पुलिस ने कन्हैया गुलाटी, उसकी पत्नी राधिका गुलाटी और बेटा गोपाल गुलाटी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

संबंधित समाचार