आवास विकास में दो सम्पत्ति प्रबंधकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव, बरेली, शाहजहांपुर और पीलीभीत में ये बने नए अधिकारी

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार : आवास विकास में दो सम्पत्ति प्रबंधकों की तैनाती में फेरबदल किया गया है। इसके अलावा एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी को सम्पत्ति प्रबंधक का चार्ज मिला है। आवास आयुक्त डॉ. बलकार सिंह ने इस सम्बंध में आदेश जारी कर दिया। सम्पत्ति प्रबंध कार्यालय गोंडा, बलरामपुर, बहराइच, गोरखपुर और बस्ती में सम्पत्ति प्रबंधक का कार्य देख रहे हरिमोहन को अब सम्पत्ति प्रबंध कार्यालय बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर, पीलीभीत की योजनाओं के साथ-साथ सम्पत्ति प्रबंध कार्यालय मुरादाबाद,, बिजनौर, अमरोहा, नजीबाबाद, रामपुर और चंदौली की जिम्मेदारी दी है।

सम्पत्ति प्रबंध कार्यालय मुरादाबाद, बिजनौर, अमरोहा, नजीबाबाद, रामपुर और चन्दौसी का काम देख रहे प्रशासनिक अधिकारी कृष्ण मोहन को अब सम्पत्ति प्रबंध कार्यालय गोंडा, बलरामपुर, बहराइच के साथ-साथ सम्पत्ति प्रबंध कार्यालय गोरखपुर और बस्ती के लिए अधिकृत किया है। इसके अलावा प्रशासनिक अधिकारी सम्पत्ति प्रबंध कार्यालय सिकंदरा योजना, आगरा को सम्पत्ति प्रबंधक कार्यालय अलीगढ़, कासगंज, मथुरा, हाथरस की योजनाओं की जिम्मेदारी दी है।

 

संबंधित समाचार