Stock Market Today: वैश्विक स्तर पर बढ़ती अनिश्चितता से शेयर बाजारों में गिरावट, 500 अंक से ज्यादा टूटा सेंसेक्स 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

मुंबई। वैश्विक स्तर पर बढ़ती अनिश्चितता के बीच घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को शुरुआती कारोबार में बीएसई का सेंसेक्स 500 अंक से अधिक लुढ़क गया। रुपये पर जारी दबाव का असर भी बाजार पर देखा जा रहा है। भारतीय मुद्रा फिलहाल 40 पैसे की गिरावट में है। 

सेंसेक्स 385.82 अंक गिरकर 81,794.65 अंक पर खुला। खुलने के कुछ ही देर बाद यह हरे निशान में गया लेकिन इसके बाद फिर बिकवाली तेज हो गयी। खबर लिखे जाते समय यह पिछले कारोबारी दिवस के मुकाबले 501.97 अंक (0.61 प्रतिशत) नीचे 81,678.50 अंक पर था। 

इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक 91.50 अंक टूटकर 25,141 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह भी 134.75 अंक यानी 0.55 फीसदी की गिरावट के साथ 25,097.75 अंक पर रहा। बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट है। मझौली और छोटी कंपनियों में भी बिकवाली हो रही है। 

आईटी, रियलटी, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद, वित्त और रसायन समूहों की कंपनियों में बिकवाली ज्यादा देखी गयी। वहीं, फार्मा, स्वास्थ्य, धातु, सार्वजनिक बैंक और तेल एवं गैस समूहों के सूचकांक हरे निशान में थे। सेंसेक्स की गिरावट में आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस, एलएंडटी और बीईएल का योगदान अधिक था जबकि सनफार्मा, अल्ट्रटेक सीमेंट और टाटा स्टील के शेयरों में तेजी बनी हुई थी। 

ये भी पढ़ें :
Stock Market Today: लगातार दूसरे दिन शेयर बाजारों में गिरावट, निचले स्तर पर सेंसेक्स-निफ्टी 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

ट्रांसगंगा सिटी को कानपुर शहर से जोड़ेंगे दो-दो लेन के दो नए पुल, गंगा नदी पर निर्माण को 460 करोड़ की स्वीकृत
पश्चिम एशिया में जारी तनाव का कारोबार पर असर, घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट, लाल निशान पर खुले सेंसेक्स-निफ्टी
उत्तर प्रदेश के 2 लाख से अधिक कॉलेज-यूनिवर्सिटी के शिक्षकों के लिए गुड न्यूज, मिलेगी 5 लाख तक की कैशलेस इलाज सुविधा
यमुना एक्सप्रेसवे मेडिकल डिवाइस पार्क में 215 करोड़ का बड़ा निवेश, योगी कैबिनेट ने टीआई मेडिकल्स को दी भूमि सब्सिडी मंजूरी
दो राष्ट्रीय सिंचाई परियोजनाओं में 717.11 करोड़ खर्च करेगा यूपी, बांध परियोजनाओं में यूपी की हिस्सेदारी को कैबिनेट की मंजूरी