ईरान-इसराइल जंग से बाजार पर पड़ रहा असर,  2,346 अंक टूटा सेंसेक्स, निफ्टी 709 अंक फिसला 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

मुंबई। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल और वैश्विक बाजारों में कमजोरी से सोमवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट आई। सेंसेक्स 2,346 अंक टूट गया जबकि निफ्टी में 709 अंक की गिरावट दर्ज की गई।

विश्लेषकों ने कहा कि विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली ने भी निवेशक धारणा पर असर डाला है। बीएसई का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 2,345.89 अंक यानी 2.97 प्रतिशत गिरकर 76,573.01 अंक पर आ गया। 

वहीं, एनएसई का 50 शेयरों वाला मानक सूचकांक निफ्टी 708.75 अंक यानी 2.89 प्रतिशत टूटकर 23,741.70 पर कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स में शामिल सभी 30 कंपनियों के शेयर गिरावट में कारोबार कर रहे थे। इंटरग्लोब एविएशन के शेयर करीब आठ प्रतिशत तक लुढ़क गए।

टाटा स्टील, मारुति, भारतीय स्टेट बैंक, एटरनल, एशियन पेंट्स और आईसीआईसीआई बैंक में भी खासी गिरावट देखी गई। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में बड़ा उछाल दर्ज किया गया। वैश्विक मानक ब्रेंट क्रूड 23.63 प्रतिशत बढ़कर 114.59 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। 

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी के विजयकुमार ने कहा, "ब्रेंट क्रूड के 115 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच जाने से वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं और बाजारों को बड़ा झटका लगा है। यदि पश्चिम एशिया का संघर्ष लंबा खिंचता है और तेल की कीमतें ऊंची बनी रहती हैं तो भारत जैसे बड़े तेल आयातक देशों पर इसका नकारात्मक असर पड़ेगा।"

एशिया के अन्य बाजारों में भी भारी गिरावट रही। दक्षिण कोरिया का सूचकांक कॉस्पी सात प्रतिशत से अधिक टूट गया, जबकि जापान का निक्की करीब 6.5 प्रतिशत गिरा। चीन का शंघाई कंपोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग भी नुकसान में रहे। अमेरिकी शेयर बाजार शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 6,030.38 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे थे जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 6,971.51 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे थे। इससे पहले शुक्रवार को सेंसेक्स 1,097 अंक गिरकर 78,918.90 अंक और निफ्टी 315.45 अंक गिरकर 24,450.45 पर रहा था।

ये भी पढ़ें :
क्रूड में तेजी से फिसला शेयर बाजार: 1,097 अंक लुढ़का सेंसेक्स, बिकवाली से बाजार पर दबाव  

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सम्मान समारोह : सीएम योगी ने अनुदेशकों को सौंपा चेक, कहा- प्रत्येक बच्चे तक शिक्षा पहुंचाना समाज और देश की जिम्मेदारी
अखिलेश यादव का आरोप- भाजपा सरकार की नीतियों ने देश की अर्थव्यवस्था को 'अनर्थ-व्यवस्था' में बदला
सीएम योगी के हाथों चेक पाकर भावुक हुए अनुदेशक, बोले- वर्षों बाद सरकार ने दिया सम्मान, अब 17 हजार मानदेय से मिलेगी राहत
'ऑपरेशन-4' : दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए योगी सरकार ने तैयार किया डेरी 'मास्टर प्लान', स्वदेशी गाय पालन पर 50 फीसदी तक सब्सिडी
अनुदेशक सम्मान समारोह : मंत्री सतीश शर्मा बोले- योगी सरकार में बेसिक शिक्षा में हुए क्रांतिकारी परिवर्तन...