Bareilly : धूप से सर्दी में राहत, तापमान सामान्य से अधिक रहा, कल बारिश का अनुमान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जिले में कई दिनों से दिन में धूप निकल रही है। इसकी वजह से लोगों को ठंड से राहत मिल रही है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से अधिक अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो लगभग सामान्य के आसपास रहा।

दोपहर के समय खुले आसमान और तेज धूप के कारण बाजारों, पार्कों और छतों पर लोग धूप का आनंद लेते नजर आए। धूप से तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज हुई है। सुबह और शाम को बन रहे कोहरे से भी कुछ राहत मिली है। 

मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार ने बताया कि तापमान में बढ़ोतरी के कारण मौसम साफ हुआ और कोहरा हटा है। बुधवार को भी ऐसा ही मौसम रहेगा। उन्होंने गुरुवार को बादल छाने के बाद बारिश होने की संभावना जताई है। इसके कारण तापमान में हल्की गिरावट भी देखने को मिल सकती है।

 

संबंधित समाचार