राजभवन अब कहलायेगा जन भवन, यूपी में राज्यपाल के आधिकारिक आवास का नाम परिवर्तन

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल के आधिकारिक आवास ''राजभवन'' का नाम परिवर्तित कर ''जन भवन' किया गया है। आज यहां जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार 'गृह मंत्रालय, भारत सरकार, नयी दिल्ली द्वारा राज्यपाल के आधिकारिक आवासों के नामकरण के मानकीकरण के संबंध में निर्गत निर्देशों के अनुपालन में उत्तर प्रदेश के राज्यपाल के आधिकारिक आवास का नाम परिवर्तन किया गया है। 

विज्ञप्ति के अनुसार पूर्व में ''राज भवन'' के नाम से ज्ञात राज्यपाल के आधिकारिक आवास को अब ''जन भवन'' नाम दिया गया है। इस निर्देश के क्रम में उत्तर प्रदेश के राज्यपाल का आधिकारिक आवास तत्काल प्रभाव से समस्त शासकीय एवं वैधानिक प्रयोजनों के लिए ''जन भवन'' के नाम से अभिहित एवं संबोधित किया जाएगा। 

उत्तर प्रदेश के राज्यपाल के आधिकारिक आवास का नाम बदलकर 'जन भवन' कर दिया गया है जिसे पहले 'राज भवन' के नाम से जाना जाता था। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के कार्यालय से बुधवार को जारी एक बयान से यह जानकारी मिली। 

बयान में कहा गया है कि गृह मंत्रालय, भारत सरकार, नयी दिल्ली द्वारा राज्यपाल के आधिकारिक आवासों के नामकरण के मानकीकरण के संबंध में निर्गत निर्देशों के अनुपालन में, उत्तर प्रदेश के राज्यपाल के आधिकारिक आवास का नाम परिवर्तित किया गया है। 

इसमें कहा गया है कि पूर्व में 'राज भवन' के नाम से ज्ञात राज्यपाल के आधिकारिक आवास को अब 'जन भवन' नाम दिया गया है। उक्त निर्देश के क्रम में उत्तर प्रदेश में राज्यपाल का आधिकारिक आवास तत्काल प्रभाव से समस्त शासकीय एवं वैधानिक प्रयोजनों के लिए 'जन भवन' के नाम से अभिहित एवं संबोधित किया जाएगा। 

ये भी पढ़ें :
लखनऊ में चल रहे 3 दिवसीय AIPOC का समापन आज, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और CM योगी कर रहे सम्बोधित

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

महाशिवरात्रि 2026 आज : महादेव बनेंगे दूल्हा, विदेशी फूलों से हुआ शृंगार, सिद्धनाथ मंदिर में भक्तों के लिए होगा फलहारी भंडारा
India-US trade deal : पीयूष गोयल का राहुल गांधी पर तीखा हमला, कहा- व्यापार समझौते पर झूठ की राजनीति कर रहे हैं कांग्रेस नेता
नोएडा मेट्रो (एक्वा लाइन) के विस्तार को मिली स्वीकृति एक ऐतिहासिक निर्णय : सीएम योगी
कानपुर : मंगेतर से 'कहासुनी' के बाद आईआईटी-कानपुर की तकनीशियन ने की सुसाइड, 350 पन्नों की निजी डायरी बरामद
योगी सरकार का बड़ा फैसला : यूपी में आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण अनिवार्य, डीएम-एसपी समेत सभी अफसर करेंगे 'कर्मयोगी' कोर्स