विश्वस्तरीय खेल विश्वविद्यालय बनाना सरकार का लक्ष्य... CM योगी ने सभी कार्य तय समयसीमा में पूर्ण करने का दिए निर्देश

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

खेल विश्वविद्यालय में 12 खेलों में डिप्लोमा, स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रम चलेंगे

लखनऊ, अमृत विचार: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को मेरठ के सरधना क्षेत्र में निर्माणाधीन मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय का दौरा किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार का लक्ष्य इस संस्थान को विश्वस्तरीय खेल विश्वविद्यालय के रूप में विकसित करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य तय समयसीमा में पूर्ण किए जाएं।

मुख्यमंत्री योगी ने निर्माण कार्यों का निरीक्षण, समीक्षा बैठक और विश्वविद्यालय के अभिवादन वाक्य ‘जय हिंद’ और प्रतीक चिन्ह का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री योगी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विश्वविद्यालय में उच्च गुणवत्ता वाली फैकल्टी की नियुक्ति सुनिश्चित की जाए और पूर्व राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को कोच के रूप में जोड़ा जाए, ताकि प्रशिक्षण में अनुभव और व्यावहारिक ज्ञान का समुचित समावेश हो सके। मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत में बताया कि खेल विश्वविद्यालय में 12 खेलों में डिप्लोमा, स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रम संचालित किए जाएंगे। इनमें छह पारंपरिक खेल भी शामिल होंगे। इसके साथ ही खेल विज्ञान, कोचिंग, खेल प्रबंधन और शोध से जुड़े पाठ्यक्रम भी शुरू किए जाएंगे।

100 एकड़ में आकार ले रहा आधुनिक खेल परिसर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि खेल विश्वविद्यालय का निर्माण तेजी से चल रहा है। पहले चरण में 90 एकड़ भूमि पर निर्माण शुरू किया गया था, जिसे बढ़ाकर कुल 100 एकड़ किया जा रहा है। इस परियोजना का उद्घाटन पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया था। पहले चरण में 250 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण कार्य जारी है, जिसे मार्च 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य है। दूसरे चरण में 200 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाएं प्रस्तावित हैं। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि 31 मई 2026 तक फेज-1 और फेज-2 के सभी कार्य पूर्ण कर लिए जाएंगे, ताकि नया शैक्षणिक सत्र विश्वविद्यालय के अपने परिसर में सुचारु रूप से शुरू हो सके।

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Moradabad: रोडवेज से अब प्रदेशभर में भेज सकेंगे सामान, पीतल नगरी डिपो पर लगेज ट्रांसपोर्ट सेवा शुरू
40 साल से RSS व BJP का कार्यकर्ता हूँ, प्रशासन को आपत्ति है तो नोटिस दे... महापौर ने प्रदेश अध्यक्ष को लिखा पत्र, जताई नाराजगी
कानपुर : विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
ईरान ने दी जवाबी कार्रवाई की धमकी : ट्रंप ने अमेरिकी सहयोगियों से होर्मुज जलडमरूमध्य में युद्धपोत भेजने का किया आग्रह
SI भर्ती परीक्षा में पहले दिन 1,26,000 हजार अभ्यर्थी रहे गैर हाजिर... पेपर लीक कराने का फर्जी दावा करने वाले तीन गिरफ्तार, सात टेलीग्राम चैनलों पर मुकदमा