अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस : महिलाओं के योगदान से ही समृद्ध एवं प्रगतिशील राष्ट्र का निर्माण संभव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के फैकल्टी ऑफ एलाइड एंड हेल्थ केयर साइंसेज में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। जिसका उद्देश्य समाज में सहयोग, सेवा और सशक्तिकरण की भावना को बढ़ावा देना था।

कार्यक्रम में असिस्टेंट प्रो. तबस्सुम फातिमा ने कहा कि जब महिलाएं एक-दूसरे का सहयोग करती हैं और समाज के लिए सकारात्मक कार्य करती हैं, तभी सच्चे अर्थों में सशक्तिकरण संभव होता है। संस्थान के प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने कहा कि महिलाएं शिक्षा, स्वास्थ्य और समाज के हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। इस दौरान विभिन्न मनोरंजक एवं रोचक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिनमें सभी शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. लता अग्रवाल ने सभी को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महिलाएं समाज की सशक्त आधारशिला हैं और उनके योगदान से ही एक समृद्ध एवं प्रगतिशील राष्ट्र का निर्माण संभव है। उन्होंने इस प्रकार के आयोजनों को महिलाओं के सम्मान और उनके उत्साहवर्धन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।

असिस्टेंट प्रो. सुजाता कटियार, महिमा तिवारी, गुलफशां सैफी, डॉ. सुम्बुल खान, डॉ. पूजा कटियार, उपासना यादव, स्वर्णिमा सिंह, शिखा कुमारी, फरहीन, मनीषा सक्सेना, श्रेया भारद्वाज, अम्बर आजमी, सबा नाज, मुस्कान मलिक, एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी अंकित कुमार की सक्रिय सहभागिता रही। संचालन डॉ. साक्षी भटनागर ने किया।

संबंधित समाचार