Rampur : आज़म खान, बेटे अब्दुल्ला और पत्नी तजीन फात्मा का जौहर ट्रस्ट से इस्तीफा

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

नई कार्यकारिणी घोषणा की चर्चा, 3 बजे जौहर विवि में मीडिया से रूबरू होंगे कुलपति

रामपुर, अमृत विचार। आजम खान से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व मंत्री मोहम्मद आजम खान, उनके छोटे बेटे और पूर्व सपा विधायक अब्दुल्ला आजम और पत्नी एवं पूर्व सांसद डॉ. तजीन फात्मा ने मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट से इस्तीफा दे दिया है। तीनों ट्रस्ट के आधिकारिक पदों से अलग हो गए हैं। 

आजम खान के पत्नी और बेटे के साथ इस्तीफे के बाद उनकी बहन निकहत अफलाक को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं आजम खान के बड़े बेटे अदीब आजम को ट्रस्ट का सचिव बनाया गया है। हालांकि इस पर आधिकारिक बयान का इंतजार है। शुक्रवार 3 बजे जौहर विवि के कुलपति प्रोफेसर जहीरूद्दीन ने प्रेसवार्ता बुलाई है। प्रेसवार्ता के बाद ही स्थिति साफ होगी। लेकिन आज़म परिवार के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

आजम का ड्रीम प्रोजेक्ट जौहर विश्वविद्यालय
मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट को आजम खान के ड्रीम प्रोजेक्ट माना जाता है। जौहर ट्रस्ट के लिए उन्होंने काफी मेहनत की थी। ट्रस्ट जौहर यूनिवर्सिटी और रामपुर पब्लिक स्कूलों का संचालन करती है। इस ट्रस्ट में आजम खान अध्यक्ष भूमिका निभा रहे थे। वहीं, उनकी पत्नी डॉ. तजीन फात्मा सचिव थीं। आजम खान के दोनों बेटे अदीब आजम और अब्दुल्ला आजम ट्रस्ट के सदस्य थे।

फैसले पर सभी की निगाहें
आजम खान और जौहर ट्रस्ट पर लगातार कानूनी शिकंजा कस रहा है। जौहर ट्रस्ट की भी जांच चल रही है। वहीं, आजम परिवार इस समय कई कानूनी मामलों में घिरा हुआ है। डबल पैन कार्ड केस में अभी आजम खान और अब्दुल्ला आजम रामपुर जेल में बंद हैं। कानूनी गिरफ्त कसने के बाद आजम खान ने बेटे अब्दुल्ला और पत्नी डॉ. तजीन फात्मा के साथ खुद को जौहर ट्रस्ट से अलग कर लिया।

संबंधित समाचार