रामपुर : आज़म खां के जौहर ट्रस्ट से इस्तीफे खबर अफवाह: कुलपति
जौहर ट्रस्ट मामले में आज़म खां , बेटे अब्दुल्ला मां तजीन फात्मा के इस्तीफे पर बोले जौहर विवि के कुलपति जहीरुद्दीन
रामपुर, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व मंत्री मोहम्मद आजम खान, उनके छोटे बेटे और पूर्व सपा विधायक अब्दुल्ला आजम और पत्नी एवं पूर्व सांसद डॉ. तजीन फात्मा ने मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट से इस्तीफा देने के मामले में जौहर विवि के कुलपति मीडिया से रूबरू हुए। शुक्रवार को मामला चर्चा में आया तो शुक्रवार को उन्होंने इस्तीफे की बात को अफवाह बताया है।
प्रेसवार्ता करते हुए कुलपति प्रोफेसर जहीरूद्दीन ने बताया कि ट्रस्ट का मामला है, ये अंदरूनी मामला है। चर्चा थी कि आजम खान के पत्नी और बेटे के साथ इस्तीफे के बाद उनकी बहन निकहत अफलाक को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है। जबकि आजम खान के बड़े बेटे अदीब आजम को ट्रस्ट का सचिव बनाया गया है। लेकिन कुलपति ने जौहर विवि में प्रेसवार्ता के बाद इसे अफवाह बताया है। हालांकि सही नाम बताए जाने पर उन्होंने सीधा जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा ये हम कोर्ट में देंगे कि कौन जौहर ट्रस्ट का अध्यक्ष है और कौन सदस्य है। इसे हम सार्वजनिक नहीं कर सकते है। ऐसे में ये मामला अभी असमंजस में है।
