लखनऊ: कोहरे में दौड़ रहे बिना रेट्रो रिफ्लेक्टर टेप लगे वाहनों का काटा चालान
लखनऊ, अमृत विचार। कोहरे में मौत बनकर दौड़ रहे खतरनाक वाहनों के खिलाफ आरटीओ टीम की ओर से धरपकड़ अभियान चलाया गया। शनिवार को लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर चलाए गए अभियान में उन वाहनों का चालान काटा गया। जिन्होंने रेट्रो रिफ्लेक्टर टेप नहीं लगवाया था। ऐसे वाहनों के खिलाफ आरटीओ प्रवर्तन विदिशा सिंह के …
लखनऊ, अमृत विचार। कोहरे में मौत बनकर दौड़ रहे खतरनाक वाहनों के खिलाफ आरटीओ टीम की ओर से धरपकड़ अभियान चलाया गया। शनिवार को लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर चलाए गए अभियान में उन वाहनों का चालान काटा गया। जिन्होंने रेट्रो रिफ्लेक्टर टेप नहीं लगवाया था। ऐसे वाहनों के खिलाफ आरटीओ प्रवर्तन विदिशा सिंह के निर्देश पर एआरटीओ प्रवर्तन राघवेंद्र सिंह समेत चेकिंग दलों ने कार्रवाई की।
एआरटीओ प्रवर्तन ने बताया कि पहले चरण में माल वाहनों की धरपकड़ की गई है। पहले दिन एक दर्जन से अधिक वाहन बिना रेट्रो रिफ्लेक्टर टेप के पकड़े गए। जबकि ठंड और कोहरा शुरू होने के पहले हर मोटर मालिकों को चमकीला टेप लगाने की जानकारी दी गई थी। ताकि कोहरे में हर वाहन चालक को सामने के वाहन नजर आ सके। इससे सड़क पर आपस में वाहन टकराने की संभावना 70 फीसदी तक कम हो जाती है।
