कोई भी देश राष्ट्रीय कर्तव्य के प्रति समर्पण से ही महान बनता है : योगी आदित्यनाथ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर जनता को बधाई देते हुए कहा कि कोई भी देश राष्ट्रीय कर्तव्य के प्रति समर्पण से ही महान बनता है। मुख्यमंत्री ने 77वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार को यहां जारी एक बधाई संदेश में कहा कि गणतंत्र दिवस हमें स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और योगदान की याद दिलाता है और हमें संविधान के प्रति प्रतिबद्ध रहने के लिए प्रेरित करता है।

आदित्यनाथ ने कहा, ''यह गणतंत्र दिवस भारत के संविधान को अपनाने के 76 साल पूरे होने का प्रतीक है। न्याय, समानता और भाईचारे के अपने मूल सिद्धांतों के साथ, हमारे संविधान ने उल्लेखनीय तरीके से अपनी 76 साल की यात्रा सफलतापूर्वक पूरी की है।'' उन्होंने कहा कि "कोई भी देश राष्ट्रीय कर्तव्य के प्रति समर्पण से ही महान बनता है।" मुख्यमंत्री ने कहा, "हमारा संविधान हमारे मौलिक कर्तव्यों और मौलिक अधिकारों को रेखांकित करता है। राष्ट्र प्रथम को ध्यान में रखते हुए हमें पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए।"  

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता