UP: 73 लाख रुपये व राइफल लूटने के दो आरोपियों को 10 साल की सजा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। पुलिस महानिदेशक उप्र महोदय द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के तहत रामपुर पुलिस की प्रभावी पैरवी से न्यायालय ने 2 आरोपियों को 10 कारावास और 1,10,000-1,10,000 रुपये जुर्माना लगाया। जबकि दो अन्य आरोपियों को 5-5 साल की कारावास व 10-10 हजार रुपये जुर्माना लगाया है।

वर्ष 2011 में चार आरोपियों द्वारा राणा शुगर मिल की बोलेरो गाडी को रोककर फायर कर गाडी में बैठे लोगों को घायल किया। जबकि 73 लाख रुपये नगद व गनमैन की राइफल लूट कर भाग गए। पकडे जाने पर नगद रुपये, रायफल व नाजायज असलाह बरामद हुआ था। 26 मार्च 2011 को थाना शाहबाद में राहुल सिंह उर्फ बॉबी पुत्र श्यामबीर सिंह निवासी हल्दीखुर्द थाना मीरगंज, बरेली, चीनू उर्फ निशांत पुत्र रामबीर सिंह निवासी बुटराडा थाना बाबरी मुजफ्फरनगर, मुजफ्फर पुत्र नौशे निवासी पंडित नगला थाना कटघर मुरादाबाद, पदम सिंह पुत्र किशनलाल निवासी गोविंद नगर थाना कटघर जनपद मुरादाबाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। 

मामले में स्थानीय पुलिस व मॉनिटरिंग सेल द्वारा न्यायालय में सशक्त, प्रभावी पैरवी की गई। अभियोजन की कार्रवाई समय से कराई गई। जिसके परिणाम स्वरूप बुधवार को न्यायालय एडीजे-3 (गैंगस्टर एक्ट) रामपुर द्वारा आरोपी राहुल सिंह उर्फ बॉबी, चीनू उर्फ निशांत को 10 वर्ष का कारावास व 1,10,000-1,10,000 रुपये जुर्माना लगाया। वहीं मुजफ्फर, पदम सिंह आरोपियों को 5-5 वर्ष का कारावास व 10-10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म