गोंडा न्यूज : मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह का बड़ा बयान, कहा- पूरी दुनियां भारत की मजबूत अर्थव्यवस्था की कायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोंडा। पूरी दुनियां भारत की मजबूत अर्थव्यवस्था की कायल है। ये बात गुरुवार को गोंडा के जयमहल पहुंचे केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने कही। भारत के प्रति अमरीकी रुख पर मंत्री बोले कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत से बड़ी डील करने की बात कहने से ये साफ हैं कि पूरी दुनिया के भारत को काफी मजबूत मान चुकी है। उन्होंने जोर देकर कहा कि देश की व्यवस्था, अर्थव्यवस्था और सैन्य बल सशक्त हैं। कीर्तिवर्धन सिंह ने कहा कि आज पूरा विश्व भारत की ताकत को स्वीकार करता है और हमारी अर्थव्यवस्था मजबूत हो चुकी है। 

उन्होंने बताया कि डोनाल्ड ट्रंप सहित अन्य देशों के नेता जो टैरिफ लगाने की बात करते हैं, उन्हें भी यह समझ आ गया है कि भारत की मजबूत अर्थव्यवस्था के कारण उनके टैरिफ से बहुत अधिक नुकसान नहीं होगा। उन्होंने कहा कि दुनिया के कई देश, जैसे पूरा अफ्रीका महाद्वीप, दक्षिणी देश और यूरोपीय यूनियन, भारत के साथ आसानी से आयात-निर्यात करने के लिए तैयार हैं। मंत्री ने स्पष्ट किया कि कोई भी देश, खासकर अमेरिका, यह न समझे कि हमारी अर्थव्यवस्था केवल उनके देश पर निर्भर है।

विदेश राज्य मंत्री ने कहा, दुनिया के सभी देश अगर किसी देश पर पूर्ण रूप से विश्वास कर रहे हैं तो भारत है क्योंकि भारत देश ने अन्य देश पर कभी कब्जा करने की कोशिश नहीं की हमला करने की कोशिश नहीं किया किसी आतंकी घटनाओं में नहीं शामिल रहा है। हम लोग अपने समाज अपने देश को लेकर चलते रहे हैं और आज भी आगे चल रहे हैं भारत ही एक ऐसा देश है चाहे अफ्रीका, एशिया, यूरोप के देश हो सब पूरी तरीके से भारत पर भरोसा करते हैं। 

खासकर जब तक हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं पीएम नरेंद्र मोदी को पूरी दुनिया मानती है एक अच्छे प्रधानमंत्री के रूप में उभरे हैं उनके पूरे विश्व में आदर है और उनकी बात सब लोग मानते है। वहीं डोनाल्ड ट्रंप द्वारा संरा पर उठाए गए सवाल को लेकर के कहा कि देश के अन्य नेता लोग क्या कह रहे हैं क्या कर रहे हैं उनके क्या विचार हैं वह समय आने पर पता चलेगा। आज कोई कुछ कह रहा है कोई कुछ कह रहा है बहुत तेजी से इस वक्त दुनिया में बदलाव हो रहा है आपके सामने है तो इस पर अभी कुछ कहना ना कहना इसका कोई मतलब नहीं है। हम लोग अपनी पॉलिसी को लेकर भारत देश का जो विचार है हम लोग उसको लेकर भारत आगे बढ़ेंगे। 

उन्होंने कहा कि प्रयागराज मेले में कानून-व्यवस्था बनाये रखने के लिये प्रशासन ने अविमुक्तेश्वरानंद महाराज का रथ रोका। कीर्तिवर्धन सिंह ने प्रयागराज में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद महाराज के मामले में प्रशासन का बचाव करते हुये गुरुवार को मीडियाकर्मियों से कहा कि मैं किसी पर व्यक्तिगत टिप्पणी कोई नहीं करना चाहता हूं एक जिम्मेदारी के साथ अगर आपको रहना है पद है और इतना ऊंचा पद है तो उसके साथ आपको जिम्मेदारी भी निभानी है। 

आपको यह संदेश भी देना है इस तरीके से देश में काम होता है यहां की जनता ने और आप कोई ऐसा कार्य कतई न करें जिससे कोई अप्रिय घटना हो जाए उससे कोई मौत हो जाए जो बाकी श्रद्धालु जा रहे हैं तो उसका जिम्मेदार कौन होता तो फिर यही होता कि प्रशासन क्या करता है इस तरह की अविमुक्तेश्वरानंद महाराज की कोशिश को अगर प्रशासन ने रोका तो सवाल उठ रहा है कि धार्मिक आदमियों के साथ ऐसा क्यों किया जा रहा है। तो कहीं ना कहीं हम लोगों को भी व्यवस्था भी तो देखनी हैं। 

कीर्तिवर्धन ने कहा कि मेरा मानना है कि देश में कानून व्यवस्था से ज्यादा महत्वपूर्ण ना कोई व्यक्ति है ना कोई अन्य व्यवस्था है। उन्होंने कहा कि आप लोगों ने हमें मंत्री बनाया है अगर हम ही कानून व्यवस्था तोड़ने लगे तो क्या संदेश जनता में जाएगा। हमें तो बढ़ चढ़कर कानून व्यवस्था मजबूत करने में हिस्सा लेना चाहिए हमारा प्रशासन है प्रशासनिक व्यवस्था में साथ देना चाहिए हमारा कर्तव्य है हमें कोई व्यक्तिगत शान और शौकत नहीं देखना है।  

संबंधित समाचार