बाराबंकी: असहायों की सेवा करना पुनीत कार्य- भाजपा विधायक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर, बाराबंकी। गरीब व असहायों की सेवा करना पुनीत कार्य है, भाजपा सरकार ने जरुरतमंदो को हमेशा प्राथमिकता दी है तथा विभिन्न प्रकार की कल्याणकारी योजनाएं चलाकर समाज के वंचितो को सम्मान देने का कार्य किया है, जोकि अनवरत जारी रहेगा। कडाके की ठंड मे हमारा लक्ष्य प्रत्येक गरीब को कम्बल पहुंचाना है। यह बात …

फतेहपुर, बाराबंकी। गरीब व असहायों की सेवा करना पुनीत कार्य है, भाजपा सरकार ने जरुरतमंदो को हमेशा प्राथमिकता दी है तथा विभिन्न प्रकार की कल्याणकारी योजनाएं चलाकर समाज के वंचितो को सम्मान देने का कार्य किया है, जोकि अनवरत जारी रहेगा। कडाके की ठंड मे हमारा लक्ष्य प्रत्येक गरीब को कम्बल पहुंचाना है। यह बात क्षेत्रीय विधायक साकेन्द्र प्रताप वर्मा ने मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र के ग्राम दुन्दपुर मे स्थित परमेश्वरम इण्टर कालेज मे आयोजित कम्बल वितरण समारोह के दौरान व्यक्त किये।

उन्होंने कहा कि दलालों की दुकानें बन्द हो चुकी हैं इसलिये वह हल्ला मचा रहे हैं। भाजपा सरकार किसानों के प्रति समर्पित है, इस सरकार ने गरीबों व किसानों के लिये उज्जवला योजना, सौभाग्य योजना, आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि जैसी तमाम योजनाएं चलायी हैं। इस दौरान विधायक ने यहां पर करीब 200 जरुरतमंद लोगो को कम्बल वितरित किये। इस मौके पर एसडीएम पंकज सिंह, तहसीलदार राहुल सिंह, कानूनगो सुरेन्द्र यादव, लेखपाल ओमसिंह राना, भानु प्रताप सिंह, शीलरत्न मिहिर, दिनेश चन्द्र पाण्डेय, विद्यालय के प्रबन्धक रामसागर वर्मा, नीरज, वीरेश चन्द्र वर्मा, अंषुमान मिश्रा आदि मौजूद थे।

इस दौरान शासन द्वारा चलाये जा रहे अविवादित वरासत अभियान के तहत ग्राम गंगापुर घाट, गौरा सैलक, रंजीतपुर, छेदा, बिन्दौरा घरथरिया, क्योंटली, भीखमपुर, सैलक जलालपुर, तुरकौली, धनवलिया, पारा, बसारी, मोहम्मदपुर खाला, टांडा, के करीब 100 वरासत के मामलो मे आवेदकों को विधायक साकेन्द्र प्रताप वर्मा द्वारा खतौनी का वितरण किया गया।

विधायक ने बताया कि शासन की यह मंशा है कि अविवादित मामलों में किसान व गरीबों को तहसील के चक्कर न काटने पडे़ं। एसडीएम पंकज सिंह ने कहा कि वरासत सम्बन्धी चलाये गये वृहद अभियान में अविवादित वरासत के प्रकरणों का शत प्रतिशत निस्तारण करना हमारा लक्ष्य है। प्रत्येक गांव का सर्वे कराकर वरासत सम्बन्धी प्रकरण निस्तारित किये जाने हेतु राजस्व की टीमे मुस्तैदी से क्षेत्र पर कार्य कर रही है।

संबंधित समाचार