98 हजार संविदा कार्मिक आज भी स्वास्थ्य सुरक्षा से वंचित... CM योगी से की जनआरोग्य योजना में शामिल करने की मांग

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार : प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ माने जाने वाले राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के लगभग 98 हजार संविदा कार्मिक आज भी स्वास्थ्य सुरक्षा से वंचित हैं। सीमित मानदेय और कठिन परिस्थितियों में कार्यरत ये कर्मी आमजन को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराते हैं, लेकिन गंभीर बीमारी या दुर्घटना की स्थिति में खुद और उनके परिवार इलाज का खर्च वहन नहीं कर पाते, इसलिए इन संविदा कर्मियों को मुख्यमंत्री जनआरोग्य योजना में शामिल किया जाए। यह मांग संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ,उप्र. ने गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी से की है।

संगठन के प्रदेश महामंत्री योगेश उपाध्याय ने बताया कि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और निरंतरता तभी सुनिश्चित हो सकती है, जब सेवा देने वाले स्वयं सुरक्षित हों। हाल ही में शिक्षा विभाग के कर्मियों को स्वास्थ्य बीमा देने के निर्णय पर संगठन ने सरकार की सराहना की और उम्मीद जताई कि एनएचएम कर्मियों को भी शीघ्र सुविधा दी जाएगी।

 

संबंधित समाचार