खुशी के चेहरे पर लौटी 'मुस्कान', सीएम के प्रयास से मिली खोई हुई आवाज तो बच्ची ने कहा- "थैंक्यू योगी जी"

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कानपुर की मूकबधिर बच्ची खुशी को उसकी खोई हुई आवाज़ मिल गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संवेदनशील हस्तक्षेप और त्वरित निर्देशों के चलते खुशी का सफल इलाज संभव हो सका, जिससे उसके जीवन में एक नई शुरुआत हुई है। 26 नवंबर को खुशी ने अपने परिजनों के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी। 

इस दौरान मुख्यमंत्री ने बच्ची की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए तत्काल बेहतर इलाज के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए थे। मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद खुशी को उच्चस्तरीय चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराई गई, जिसके परिणामस्वरूप उसका इलाज सफल रहा। 

इलाज के बाद खुशी न सिर्फ सुनने और बोलने में सक्षम हुई, बल्कि उसके चेहरे पर भी खोई हुई मुस्कान लौट आई। मासूम खुशी ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताते हुए कहा, "थैंक्यू योगी जी।" खुशी के परिजनों ने भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके प्रयासों और संवेदनशीलता के कारण आज उनकी बेटी सामान्य जीवन की ओर लौट रही है।  

संबंधित समाचार