Uttrakhand: फिल्म 'तुम मेरे हो' की नैनीताल में शूटिंग...दिखेंगे हल्द्वानी के युवा कलाकार 

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

अमृत विचार, नैनीताल। फिल्म तुम मेरे हो फीचर फिल्म की शूटिंग के कई दृश्य बुधवार को मालरोड में फिल्माए गए। प्रेम कहानी पर आधारित फिल्म के नायक गुरमीत है, जबकि नायिका ईशा मालवीया है। इस फिल्म में हल्द्वानी के कई युवा कलाकार अभिनय कर रहे हैं। 

मालरोड में नायक व नायिका के बीच कई रोमांटिक दृश्यों का फिल्मांकन किया गया, तो हल्द्वानी के युवा कलाकारों के भी कई दृश्य फिल्माए गए। इस बीच शूटिंग देखने वालों की भीड़ जुटी रही। फिल्म निदेशक आशीष पांडा ने शूटिंग के दौरान बताया कि फिल्म की कहानी के आधार पर नैनीताल बेहद उपयुक्त स्थान है। जिस कारण फिल्म के गीतों के अलावा कुछ अन्य महत्वपूर्ण हिस्सों की शूटिंग की जाएगी। फिल्म में नायिका ईशा मालवीया और नायक गुरमीत टीवी सीरियलों में खासे लोकप्रिय है। 

फिल्म में गीत, संगीत, रोमांस, नाटक और हास्य खूब देखने को मिलेगा। शूटिंग खत्म होने के बाद जून जुलाई रिलीज कर दी जाएगी।  हल्द्वानी के कोरियोग्राफर मुबारक मार्क ने बताया कि फिल्म के कई दृश्य नैनीताल समेत मुक्तेश्वर, रामगढ़, पांगोठ व सातताल फिल्माएं जाएंगे। हल्द्वानी के कई कलाकार फिल्म में अभिनय कर रहे हैं, जबकि फिल्म के गीतों में थिरकते भी नजर आएंगे। आस्था व कार्तिक भी फिल्म में अभिनय कर रहे हैं, उन्होंने कहा कि छोटे छोटे रोल से अनुभव मिलता है। वह आगे चलकर बॉलीवुड फिल्मों में अभिनय करना चाहते हैं।

संबंधित समाचार