बाराबंकी में SC के निर्णय से शिक्षकों में खुशी की लहर... बढ़ा मानदेय, संघर्ष को मिली ऐतिहासिक सफलता

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

बाराबंकी, अमृत विचार। सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनुदेशक शिक्षकों का मानदेय 17,000 रुपये प्रतिमाह किए जाने के न्यायपूर्ण एवं ऐतिहासिक निर्णय से जनपद बाराबंकी के अनुदेशक शिक्षकों में खुशी की लहर दौड़ गई। उच्च प्राथमिक अनुदेशक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष दिवाकर अवस्थी गांधी ने इसे वर्षों के संघर्ष, धैर्य और एकजुटता का परिणाम बताते हुए माननीय सर्वोच्च न्यायालय के प्रति आभार व्यक्त किया। 

प्रदेश प्रवक्ता नीरज पांडेय ने कहा कि यह फैसला लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण संघर्ष की जीत है, जबकि जिला महामंत्री सुजीत सिंह ने इसे मानदेय वृद्धि के साथ-साथ सम्मान और सामाजिक सुरक्षा की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया। 

जिला संगठन मंत्री अम्बरीष यादव ने इसे संगठन की एकता की जीत कहा और जिला संयोजक अतुल शुक्ला ने इसे अनुदेशक शिक्षकों के भविष्य को सुरक्षित करने वाला निर्णय बताया। इस अवसर पर जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के प्रदेश महामंत्री अरुणेंद्र वर्मा ‘मुन्ना’, उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय संगठन मंत्री देवेंद्र द्विवेदी, शिक्षक नेता दिलीप तिवारी तथा राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त सेवा निवृत्त शिक्षक सुभाष श्रीवास्तव ने अनुदेशक शिक्षकों को मिठाई खिलाकर बधाई दी। 

बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अनुदेशक शिक्षकों ने भी मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। साथ ही आगामी उत्तर प्रदेश सरकार के बजट से मानदेय में और वृद्धि, नियमितीकरण, चिकित्सा अवकाश, सीसीएल एवं भविष्य निधि से संबंधित ठोस घोषणाओं की मांग की गई। 

कार्यक्रम में जिला संयोजक आशीष मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष आशीष वर्मा, जिला मीडिया प्रभारी राजीव साहू व विशाल वर्मा, जिला प्रचार मंत्री प्रीति श्रीवास्तव, जिला मंत्री रामजी बाजपेई, जिला उपाध्यक्ष शैलेन्द्र मौर्य, सीता सिंह, जिला महिला उपाध्यक्ष आराधना, जिला महासचिव आलोक यादव, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशीष वर्मा सहित विनीता, पुनीत, पूनम यादव, मोहसिन हसीब, गौरव तिवारी, सुनीता देवी, अशोक कुमार, हितेश सिंह, अंकित तिवारी, पुनीत शर्मा समेत बड़ी संख्या में अनुदेशक पदाधिकारी एवं शिक्षक उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें :
कन्नौज : खेत में मिला युवती का झुलसा हुआ शव... हत्या का शक, पुलिस ने जांच की शुरू  

संबंधित समाचार