शहीद दिवस: बदली रहेगी यातायात व्यवस्था, इन रास्तों से बनाएं दूरी, शहीद स्मारक पर आयोजित है दीपदान का कार्यक्रम

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार: शहीद दिवस पर शुक्रवार को गोमती नदी किनारे शहीद स्मारक पर दीपदान का आयोजन किया गया है। इसे देखते हुए दोपहर 3 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। यह जानकारी गुरुवार की शाम डीसीपी यातायात कमलेश दीक्षित ने दी। उन्होंने बताया कि इमरजेंसी की स्थिति में प्रतिबन्धित मार्ग पर भी एम्बुलेन्स, स्कूली वाहन, फायर सर्विस, शव वाहन आदि को ट्रैफिक पुलिस/स्थानीय पुलिस द्वारा वीआईपी कार्यक्रम के दौरान अनुमति दी जाएगी। इसके लिए ट्रैफिक कन्ट्रोल नंम्बर 9454405155 पर सूचना देनी होगी।

यहां रहेगी रोक:

- पक्का पुल, शाहमीना की तरफ से आने वाला सामान्य यातायात डालीगंज पुल चौराहे से शहीद स्मारक की तरफ रोक रहेगी।

- सुभाष चौराहा से सामान्य यातायात शहीद स्मारक, डालीगंज पुल चौराहे की तरफ रोक रहेगी।

- चिरैयाझील तिराहा से सामान्य यातायात क्लार्क अवध तिराहा, सीडीआरआई तिराहा, शहीद स्मारक, डालीगंज पुल चौराहे की तरफ रोक रहेगी।

- स्वास्थ्य भवन चौराहा से सीडीआरआई तिराहा से शहीद स्मारक की तरफ रोक रहेगी।

यहां से जाएं:

- ये वाहन डालीगंज पुल चौराहे से बांये इक्का तांगा स्टैण्ड से दाहिने नदवा बन्धा अथवा आईटी की तरफ और डालीगंज पुल चौराहे से दाहिने संयुक्त पुलिस आयुक्त, कानून एवं व्यवस्था कार्यालय के सामने से जा सकेंगे।

- ये वाहन सुभाष चौराहे से दाहिने/बांये होते हुये जा सकेंगे।

- ये वाहन मोतीमहल तिराहा से बांये एसबीआई तिराहा, के0डी0 सिंह स्टेडियम तिराहा, सुभाष चौराहा से दाहिने/बांये होते हुये जा सकेंगे।

- ये वाहन स्वास्थ्य भवन चौराहा से दाहिने परिवर्तन चौक होते हुये जा सकेंगे।

 

संबंधित समाचार