Sambhal : महक-परी को लेकर अब युवाओं में टकराव

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

सहयोगी ने जान का खतरा बताकर पुलिस से की शिकायतफोटो-19-महक-परी

संभल, अमृत विचार। संभल की चर्चित यूट्यूबर महक-परी को लेकर एक बार फिर विवाद सामने आया है। महक-परी और उनके सहयोगी युवक द्वारा बनाए गए एक वीडियो के बाद युवाओं के बीच टकराव की स्थिति बन गई है। युवक ने पुलिस को तहरीर दे अपनी जान को खतरा बताया है।

बताया जा रहा है कि महक-परी ने अपने सहयोगी सलमान उर्फ सल्लू कुरैशी के साथ एक वीडियो बनाया था, जिसमें उन्होंने कथित तौर पर कहा कि संभल में कुरैशियों में सबसे ज्यादा पैसा सलमान के पास है। इसके बाद मोहल्ला नाला निवासी सलमान नाम के एक अन्य युवक ने वीडियो जारी किया, जिसमें अपशब्दों का प्रयोग कर महक-परी और उनके सहयोगी पर कटाक्ष किया। इसके बाद सलमान उर्फ सल्लू ने समीर, सलमान और सुहैब निवासी गांव मंडी किशनदास सराय पर गाली-गलौज और छुरे से हत्या करने की धमकी जैसे आरोप लगाए। सल्लू ने बताया कि कुछ समय पहले आरोपित युवकों ने उस पर महक-परी के साथ गलत काम कराने का दबाव बनाया और 10 से 15 हजार रुपये का लालच भी दिया। इसके बाद से उसे फोन पर धमकियां दी जा रही हैं। बहरहाल संभल कोतवाली इंस्पेक्टर गजेंद्र सिंह और थाना हयातनगर प्रभारी उमेश सोलंकी ने किसी भी तरह की शिकायत मिलने से इंकार किया है। गौरतलब है कि यूट्यूबर महक-परी अपने कथित अश्लील कंटेंट को लेकर विवादों में रह चुकी हैं। पुलिस ने कार्रवाई भी की थी।

संबंधित समाचार