Bareilly : सनातन धर्म, संस्कृति और समाज के कारण भारत स्वाभाविक रूप से हिंदू राष्ट्र

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

बरेली, अमृत विचार। मढ़ीनाथ नगर की बस्ती में शनिवार को हिंदू सम्मेलन का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर उमाकांतानंद महाराज ने कहा कि सनातन धर्म, संस्कृति और समाज के कारण भारत स्वाभाविक रूप से हिंदू राष्ट्र है। सभी हिंदुओं को एकजुट होकर राष्ट्र की संस्कृति की सुरक्षा के लिए तत्पर रहना चाहिए।

श्री बाला जी महाराज हिन्दू सम्मेलन समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। मुख्य वक्ता विभाग सेवा प्रमुख डॉ. रवि शरण ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने निस्वार्थ सेवा के द्वारा समाज में एक विशेष पहचान बनाई है। 

बीते 100 वर्ष की यात्रा में स्वयंसेवकों ने किसी भी आपदा के समय पूरे मनोयोग से सेवा कार्य किया है। कोरोना महामारी के समय स्वयं सेवकों ने अपने प्राणों की परवाह किए बिना लोगों को हर प्रकार की सहायता पहुंचाई। अध्यक्षता राकेश गुप्ता ने की। मुख्य वक्ता डाॅ. वंदना शर्मा, नरेश माहेश्वरी, डॉ राजीव, राजीव सिंह, अनुज, रिषभ, सतीश, एमपी सिंह, सौरभ आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार