बजट 2026 : पूर्व केंद्रीय मंत्री नकवी...जो तूफानों में बढ़ते जा रहे हैं, वही दुनिया बदलते जा रहे हैं

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

रामपुर, अमृत विचार। पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी रविवार को रामपुर पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। उन्होंने व्यापार मंडल के महामंत्री कपिल आर्य के अजीतपुर स्थित कार्यालय का उद्घाटन किया। उन्होंने बजट को लेकर कहा कि जो तूफानों में बढ़ते जा रहे हैं, वही दुनिया बदलते जा रहे हैं।

बोले कि खटा-खट की हड़बड़ी, फटा-फट की गड़बड़ी के रिवाज से मुक्त, आत्मनिर्भर, विकसित भारत के मिजाज से युक्त, बाहरी घमासान और अंदरूनी व्यवधान को पछाड़ता मोदी सरकार का विकास और विश्वास की निरंतरता का गजट का है यह बजट है। नकवी ने कहा कि व्यापार और व्यापारियों में आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता विकसित भारत के सफल सफर को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। 

उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर पार्टी को मजबूत करने के लिए निर्देश दिए। सोमवार को वो 11:30 बजे बजट व अन्य मुद्दों पर संत शिरोमणि श्री रविदास सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता कर विस्तार से बातचीत करेंगे। इस दौरान जिला प्रभारी राजा वर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष हरीश गंगवार, जिला पंचायत अध्यक्ष ख्यालीराम लोधी, विधान परिषद सदस्य महाराज सिंह, पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष सूर्य प्रकाश पाल, महिला आयोग की सदस्य सुनीता सैनी, ज्वाला प्रसाद गंगवार, राकेश मिश्रा, सुभाष भटनागर, हंसराज पप्पू, जागेश्वर दयाल दीक्षित, कपिल आर्य, अर्चना गंगवार, टेकचंद गंगवार, सोनू लोधी, पंकज लोधी, अशोक बिश्नोई, चंद्रपाल सिंह, श्यामलाल एडवोकेट, सतपाल सैनी एडवोकेट, विपुल आनंद, शिरीष गुप्ता, अजय सैनी, संजय चंद्रा, शुभांग गंगवार, रिजवान अहमद, खलील अहमद, संजय चंद्रा, विकास दीक्षित, आदि मौजूद रहे

संबंधित समाचार