इंटरमीडिएट के प्रैक्टिकल एग्जाम की बढ़ाई गई लास्ट डेट, भगवती सिंह ने स्कूलों के लिए जारी किया अल्टीमेटम

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊः उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने वर्ष 2026 की इंटरमीडिएट प्रायोगिक परीक्षाओं को लेकर मंगलवार को संशोधित आदेश जारी किया है। परिषद के सचिव भगवती सिंह ने जिला विद्यालय निरीक्षकों एवं प्रधानाचार्यों को निर्देश जारी कर 4 फरवरी तक इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाएं सम्पन्न कराने के निर्देश दिए हैं।

सोमवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव भगवती सिंह के स्तर से जारी आदेश के मुताबिक प्रथम चरण की प्रायोगिक परीक्षाएं पहले 24 जनवरी से 1 फरवरी 2026 तक निर्धारित थीं, लेकिन 1 फरवरी को कुछ विद्यालयों में परीक्षाएं शेष रहने के कारण अब इसकी अंतिम तिथि बढ़ाकर 4 फरवरी 2026 कर दी गई है।

सचिव ने अपने आदेश में कहा है कि जनपद स्तर पर सभी संबंधित परीक्षा केंद्रों पर यह सुनिश्चित किया जाए कि विस्तारित अवधि के भीतर प्रत्येक दशा में इंटरमीडिएट की प्रायोगिक परीक्षाएं पूर्ण करा ली जाएं। परिषद ने सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों, मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशकों, प्रधानाचार्यों और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में समन्वय बनाकर समयसीमा के अंदर परीक्षाएं संपन्न कराएं। 

संबंधित समाचार