UP: बरेली–बांदीकुई पैसेंजर चली दोबारा, लोगों में फैली खुशी की लहर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चंदौसी, अमृत विचार। कोरोना काल के दौरान बंद बरेली–बांदीकुई पैसेंजर ट्रेन के पुनः संचालन से नगर और आसपास के क्षेत्र के यात्रियों में खुशी का माहौल है। लंबे समय से इस रूट पर कोई ट्रेन न होने के कारण यात्रियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।

रविवार को अखिल भारतीय युवा उद्योग व्यापार मंडल की युवा इकाई ने रेलवे स्टेशन पर स्टेशन मास्टर और कर्मचारियों का स्वागत कर उन्हें सम्मानित किया। नगर अध्यक्ष अनुज वार्ष्णेय ने कहा कि इससे मेहंदीपुर बालाजी धाम जाने वाले श्रद्धालुओं और दैनिक यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। 

यह ट्रेन बरेली से बांदीकुई नियमित रूप से चलेगी। व्यापारियों और यात्रियों ने रेलवे प्रशासन का धन्यवाद किया। इस अवसर पर सभासद अमन कोरी, ऋषभ रस्तोगी, निशांत शर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार