Grammy Awards: ग्रैमी 2026 का ऐलान, दलाई लामा समेत इन हस्तियों ने जीता अवार्ड, देखें लिस्ट
लॉस एंजेलिस। संगीत के सबसे बड़े पुरस्कार ग्रैमी के 68वें संस्करण के विजेताओं की घोषणा यहाँ रविवार को हुई। रैपर बैड बनी के एल्बम 'डेबी तिरार मास फोतोज़' ने साल के सर्वश्रेष्ठ एल्बम का पुरस्कार जीता, जबकि साल के सबसे बेहतरीन रिकॉर्ड का पुरस्कार रैपर एवं गीतकार केंड्रिक लैमर तथा गायक एवं गीतकार सिज़ा (एसजेड़ए) के गीत 'लुथर' ने जीता।
साल के सबसे बेहतरीन गीत का पुरस्कार 'वाइल्डफ्लावर' ने जीता जिसे बिली एलिश और फिनीयस ओ'कॉनेल ने गाया है, जबकि साले के सबसे बेहतरीन नये कलाकार का खिताब 'ओलिविया डीन' ने जीता। सर्वश्रेष्ठ पॉप वोकल एल्बम का खिताब 'मेहेम' ने जीता जिसे मशहुर गायिका लेडी गागा ने गाया है।
सर्वश्रेष्ठ सोलो पॉप का खिताब लोला यंग को 'मेसी' के लिए मिला। सर्वश्रेष्ठ रैप एल्बम का पुरस्कार केंड्रिक लैमर ने 'जीएनएक्स' के लिए जीता। जहां, बेस्ट पॉप डुओ या बेस्ट ग्रुप परफॉर्मेंस का खिताब सिन्थिया एरिवो और एरियाना ग्रांडे ने 'डिफाइंग ग्रैविटी' के लिए जीता, वहीं सर्वश्रेष्ठ रॉक एल्बम का खिताब टर्नस्टाइल के 'नेवर इनफ' ने जीता।
ग्रैमी के इतिहास में पहली बार किसी स्पैनिश भाषा के एल्बम ने सर्वश्रेष्ठ एल्बम का खिताब जीता। केंड्रिक लैमर ने इस बार पांच खिताब एक साथ जीतकर ग्रैमी में इतिहास रच दिया।
'वाइल्डफ्लावर' के लिए सबसे बेहतरीन गीत का खिताब जितने वाले बिली एलिश और उनके भाई फिनीयस ओ'कॉनेल ने तीसरी बार इस श्रेणी में खिताब जीतकर इतिहास रच दिया।
सबसे आश्चर्यजनक नाम इस साल के ग्रैमी में रहा दलाई लामा का। अडियो-बुक रिकॉर्ड करने के लिए उन्हें ग्रैमी पुरस्कार दिया गया, जो कि 90 साल की उम्र में पहला ग्रैमी पाने वाले पहले व्यक्ति बन गये हैं।
