Bareilly : बदहाली पर आंसू बहा रहा गांधी पार्क, लगे कूड़े के ढेर

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

गांधी पार्क की दुर्दशा पर निर्दलीय पार्षद जयप्रकाश राजपूत ने उठाए सवाल

बरेली, अमृत विचार। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नाम पर शहर के चौकी चौराहा पर स्थापित ऐतिहासिक गांधी पार्क इन दिनों अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। सफाई व्यवस्था के अभाव और कूड़े के ढेर में तब्दील इस पार्क ने नगर निगम के स्वच्छता दावों की पोल खोली दी है। पार्षद जयप्रकाश राजपूत ने डीएम और नगर आयुक्त को शिकायती पत्र भेजा है।

पार्षद जयप्रकाश ने सोशल मीडिया पर भी वीडियो साझा किया है। जिसमें कहा कि यह विडंबना ही है कि जिस महापुरुष ने पूरी दुनिया को स्वच्छता का पाठ पढ़ाया, उनके नाम पर बने पार्क में ही गंदगी है। पार्क परिसर में सूखे पत्तों के ढेर और कचरा पड़ा रहता है। नेताओं और अधिकारियों की गांधी भक्ति केवल उनकी जयंती तक सीमित होकर रह गई है। बापू और उनके स्वच्छ भारत के सपने को भुला दिया जाता है। पार्क की इस दुर्दशा से सुबह भ्रमण पर आने वाले लोगों में भी नाराजगी है। पार्षद ने प्रशासन से मांग की है गांधी पार्क की नियमित सफाई कराने के साथ सौंदर्यीकरण किया जाए। उन्होंने आंदोलन की भी चेतावनी दी।

संबंधित समाचार