लखनऊ : सीएम हेल्पलाइन 1076 पर कर्मचारियों की शिकायत पर सख्त हुए मुख्यमंत्री

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सीएम हेल्पलाइन 1076 से जुड़े कर्मचारियों की शिकायतों पर सख्त रुख अपनाते हुए तत्काल समाधान के निर्देश दिए। कर्मचारियों ने वी-विन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के खिलाफ वेतन और कार्यस्थल से जुड़ी समस्याएं उठाई थीं, जिस पर मुख्यमंत्री ने त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित कराई।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर यूपीडेस्को की प्रबंध निदेशक नेहा जैन को पूरे मामले की समीक्षा कर कंपनी स्तर पर आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने को कहा गया। इसके बाद कंपनी प्रबंधन के साथ उच्चस्तरीय वार्ता हुई, जिसमें कर्मचारियों की मांगों पर सहमति बनी। कंपनी ने कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि करने पर सहमति जताई है। साथ ही कार्यस्थल की सुविधाओं को बेहतर बनाने का भी आश्वासन दिया गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कर्मचारियों के हितों की रक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और भविष्य में ऐसी समस्याएं न हों, इसके लिए निगरानी व्यवस्था मजबूत की जाएगी।

त्वरित हस्तक्षेप के बाद स्थिति सामान्य हो गई है और कर्मचारी वापस काम पर लौट आए हैं। कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री के इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि लंबे समय से लंबित वेतन संबंधी समस्याओं का समाधान संभव हो सका है।

कर्मचारियों की प्रतिक्रिया

• “सीएम ने गंभीरता से सुनकर तुरंत समाधान कराया” – हिमांशु विक्रम

• “त्वरित हस्तक्षेप से समस्याएं खत्म, काम पर लौटे” – विकास यादव

• “वेतन वृद्धि से राहत, माहौल बेहतर हुआ” – अंकित शुक्ला

संबंधित समाचार