Bareilly : रजिस्ट्री के नए नियम से कर्मचारी और बैनामा कराने वाले हुए परेशान

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

बरेली, अमृत विचार। बैनामों में फर्जीवाड़ा की गुंजाइश पर पूर्णता अंकुश लगाने के लिए आधार प्रमाणीकरण व्यवस्था लागू होने के बाद सोमवार को रजिस्ट्री दफ्तरों में कर्मचारियों के साथ बैनामा करने पहुंचे क्रेता व विक्रेता भी परेशान हुए।

इस दौरान क्रेता और विक्रेता पक्ष के लोगों के आधार कार्ड में दर्ज अंगूठे के निशान का मिलान आधुनिक आरडी डिवाइस से कराया गया, इस प्रक्रिया में समय भी ज्यादा लगा। रजिस्ट्री कराने पहुंचे एक व्यक्ति का अंगूठा मैच नहीं हुआ है, इस पर उसकी रजिस्ट्री की प्रक्रिया रोक दी गयी। रजिस्ट्री दफ्तर प्रथम में कार्यरत कर्मचारियों ने बताया कि आधार प्रमाणीकरण आधुनिक आरडी डिवाइस से कराने में समय ज्यादा लग रहा है।

वहीं, आधार कार्ड में मोबाइल नंबर दर्ज न होने से लोग रजिस्ट्री कराने के लिए आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। जिसके आधार में नाम या पता की गलती है तो उसके लिए रजिस्ट्री में दिक्कत आएगी। इधर, एआईजी स्टांप तेज सिंह यादव ने बताया कि नए नियम से रजिस्ट्री में फर्जीवाड़े की गुंजाइश समाप्त हो गयी। आरडी डिवाइस से क्रेता या विक्रेता के अंगूठा का मिलान नहीं हुआ तो रजिस्ट्री रोक दी जाएगी।

संबंधित समाचार