Bareilly : जंक्शन से अगवा तीन साल की बच्ची 14 घंटे में बरामद

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

बरेली, अमृत विचार। बरेली जंक्शन से रविवार की रात तीन साल की बच्ची का अपहरण हो गया। इसके बाद जीआरपी और आरपीएफ की टीम अलर्ट हो गई। जीआरपी ने रिपोर्ट दर्ज करके बच्ची की तलाश शुरू की। 14 घंटे बाद सिटी स्टेशन से बच्ची को ले जाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया।

बरेली जंक्शन से रविवार की रात भीख मांगने वाली सुभाषनगर क्षेत्र की महिला ने बताया कि उसकी तीन साल की बच्ची का एक युवक अपहरण करके ले गया है। इसके बाद जीआरपी ने रिपोर्ट दर्ज की। जीआरपी थाना प्रभारी सुशील कुमार वर्मा ने बताया कि उसके बाद जीआरपी और आरपीएफ की टीमों ने बच्ची की तलाश शुरू की।

 इसमें एक आरोपी बच्ची को ट्रेन से ले जाता हुआ दिखाई दिया। अगले दिन जीआरपी ने बरेली सिटी स्टेशन से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से पुलिस ने बच्ची को भी बरामद किया है। पकड़ा गया आरोपी धर्मपाल निवासी जिला पीलीभीत थाना बरखेड़ा के गांव पतरसिया ने बताया कि वह नशा करता है। बच्ची को उठाकर ट्रेन में बैठाकर ले गया था। इसके बाद सिटी स्टेशन पर उतर गया था।

संबंधित समाचार