योगी ने सराही मासूम अनाबी अली की कविता, लोरेटो कॉन्वेंट में एडमिशन के निर्देश

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

लखनऊ, अमृत विचार: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सोमवार को ‘जनता दर्शन’ के दौरान एक मासूम बालिका अनाबी अली के प्रार्थना पत्र पर शहर के लोरेटो कॉन्वेंट स्कूल में एडमिशन कराने के निर्देश दिए। इससे पहले उन्होंने उसकी कविता हम शेर बच्चे हैं… हम बड़े होकर देश की शान बढ़ाएंगे.. सुनकर मुख्यमंत्री ने प्रशंसा की। मुख्यमंत्री अपनी माताओं के साथ आए अन्य बच्चों से भी आत्मीय संवाद किया।

साथ ही एक-एक कर सभी फरियादियों से मिले और समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने अवैध कब्जा की शिकायतों पर दोषियों के खिलाफ निरंतर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जनता दर्शन में मुख्यमंत्री आवास पर अपनी मां के साथ बालिका अनाबी अली भी पहुंची।

 वह कान्वेंट स्कूल में एडमिशन की चाह लेकर आई थीं। इस दौरान उसने दिल को छू लेने वाली बातचीत की। उसकी बातें सुनकर योगी ने तत्काल उसका एडमिशन पक्का कराने के लिए अधिकारियों को आदेश दिया। योगी से मिलने के बाद अनाबी अली ने कहा कि ‘’मैं सीएम से मिली। उनसे लोरेटो कॉन्वेंट स्कूल में मेरा एडमिशन करवाने की रिक्वेस्ट की है। ‘जनता दर्शन’ में अवैध कब्जे से जुड़े कई प्रकरण सामने आए, जिन पर मुख्यमंत्री ने मौके पर ही कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता है कि आम नागरिक को न्याय के लिए भटकना न पड़े।

जनता दर्शन में एक महिला अपने बच्चे के साथ पहुंचीं, जिनके बच्चे का इलाज केजीएमयू में चल रहा है। महिला ने आर्थिक सहायता की मांग की। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश देते हुए कहा कि 25 करोड़ प्रदेशवासी मेरा परिवार हैं। धन के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जरूरतमंदों को उपचार के लिए हरसंभव सहायता दी जाएगी।

राजधानी लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को ‘जनता दर्शन’ लगाया। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं। उनके निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। जनता दर्शन में सीएम से मिलने बालिका अनाबी अली भी पहुंची। वह कान्वेंट स्कूल में एडमिशन की चाह लेकर आई थीं। इस दौरान उसने दिल को छू लेने वाली बातचीत की। उसकी बातें सुनकर सीएम ने तत्काल उसका एडमिशन पक्का कराने के लिए अधिकारियों को आदेश दिया।

एक-एक कर सभी प्रार्थियों से सीएम योगी ने मुलाकात की, उनका प्रार्थना पत्र लिया और समस्याओं के उचित निस्तारण का निर्देश दिया। ‘जनता दर्शन’ में पहुंची एक बच्ची ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सैल्यूट किया। इस पर सीएम योगी ने उसे आशीर्वाद देते हुए खूब मन लगाकर पढ़ाई करने को कहा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष ‘जनता दर्शन’ में अवैध कब्जे से जुड़े कुछ प्रकरण भी आए। सीएम ने सभी लोगों की बातें सुनीं, फिर प्रार्थना पत्र लेते हुए उचित कार्रवाई का आदेश दिया।

‘जनता दर्शन’ में एक महिला अपने बच्चे के साथ पहुंचीं। उनके बच्चे का केजीएमयू में इलाज चल रहा है। महिला ने मुख्यमंत्री से इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग की। इस पर मुख्यमंत्री ने इलाज के लिए आर्थिक सहायता दिलाने का आदेश दिया।

‘जनता दर्शन’ में अभिभावकों के साथ कुछ बच्चे भी पहुंचे। ‘जनता दर्शन’ में मां के संग आई एक बच्ची ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को कविता सुनाई। बच्ची की कविता सुनकर मुख्यमंत्री ने उसकी खूब तारीफ की। सीएम ने बच्ची से पूछा कि स्कूल जाएगी, मेहनत से पढ़ेगी? बच्ची के हां कहने पर सीएम ने एडमिशन कराने का आदेश दिया।

ये भी पढ़ें :
माघ मेला : परिवहन निगम की 3800 बसों से अबतक 10 लाख श्रद्धालुओं ने किया प्रयागराज संगम स्नान 

संबंधित समाचार