UP: गलत दिशा से ट्रैक्टर-ट्राली ने पिकअप को मारी टक्कर, चालक की मौत

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

मसवासी, अमृत विचार। पट्टी कला में खटीमा पानीपत मार्ग पर सोमवार देर रात एक ट्रैक्टर ट्राली में जसपुर जा रही एक पिकअप को जबरदस्त टक्कर मार दी। जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को काशीपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया है। जबकि मृतक चालक का पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

सोमवार की रात करीब 10 बजे उत्तराखंड के थाना जसपुर के मोहल्ला जूल्हान निवासी भूरे अहमद (55) पुत्र मोहम्मद यासीन रामपुर क्षेत्र के मैरिज हॉल से सामान भरकर जयपुर लौट रहे थे। जैसे ही वह पट्टी कला के खटीमा पानीपत नेशनल हाईवे पर मिल्क नौकरी अंडरपास से ऊपर की ओर गलत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी। जिससे उनकी हालत मरणासन्न हो गई। पिकअप चालक का साथ ही गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा होते ही मार्ग पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। दोनों घायलों को काशीपुर के हायर सेंटर भेजा गया। 

लेकिन चिकित्सकों ने पिकअप चालक को मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर मसवासी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और क्षतिग्रस्त वाहन को हाईवे से हटाकर यातायात सुचारू कराया। पिकअप चालक की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया है। मसवासी पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए काशीपुर मोर्चरी भेज दिया है। चौकी इंचार्ज अजय कुमार शुक्ला ने बताया की दुर्घटना में मृत्क के परिजनों की ओर से दुर्घटना की तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी और ट्रैक्टर चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार