Bahraich SIR : बहराइच जिले में SIR का 2 चरण शुरू, सपा ने लगाया धांधली का आरोप
बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में एसआईआर (सूची सुधार अभियान) का दूसरा चरण शुरू हो गया है, जिसमें फॉर्म 6 भरकर नाम जुड़वाने और फॉर्म 7 भरकर नाम कटवाने की प्रक्रिया संचालित की जा रही है। इसी प्रक्रिया के तहत धांधली के आरोपों को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्य चुनाव आयोग को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव ने इस मोके पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा के शीर्ष नेताओं के इशारे पर कुछ बाहरी लोग फॉर्म 7 भरकर जबरदस्ती अल्पसंख्यकों, पिछड़ों और दलितों के नाम कटवाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि इस प्रकार की धांधली पर तत्काल रोक लगाई जाए और प्रभावित लोगों की सूची की सच्चाई की जांच की जाए।
समाजवादी पार्टी ने इस मुद्दे को लेकर जिला प्रशासन से उचित कार्रवाई की अपेक्षा जताई है, ताकि चुनावी प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोका जा सके। इस ज्ञापन में पार्टी कार्यकर्ताओं ने अल्पसंख्यक समुदाय के अधिकारों की रक्षा की आवश्यकता पर जोर दिया।
