06 फरवरी 2026 : जानें आज का अपना राशिफल

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

मेष- आज कारोबार की स्थिति में सुधार आएगा। रुके हुए कार्य शुरू हो जाएंगे। घरेलू कार्यों को लेकर अत्यधिक व्यस्त हो सकते हैं। आपका मूड काफी अच्छा रहने वाला है। आपका मन धार्मिक कार्यों में लगेगा। नसों में खिंचाव की समस्या हो सकती हैं।

वृष- आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। विद्यार्थियों को योजना बनाकर अपनी पढ़ाई करनी चाहिए। कार्यक्षेत्र में किसी महत्वपूर्ण बैठक में सम्मिलित हो सकते हैं। बच्चों के करियर और शिक्षा को लेकर परेशानी दूर होगी।

मिथुन - आज बाहरी व्यक्तियों से अधिक बातें शेयर न करें। परिवार और संबंधियों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। व्यायाम करने से आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। ऐसा कोई काम न करें, जो दूसरों के लिए असुविधाजनक हो।

कर्क- आज व्यापार में नए अनुबंध हो सकते हैं। आपके द्वारा पूर्व में लिए गए निर्णयों की परीक्षा हो सकती है। लंबी दूरी की यात्रा कर सकते हैं। दिखावे व शौक में धन खर्च हो सकता है। अचानक धन लाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

सिंह- आज नई जॉब मिलने की संभावना बन सकती है। किसी मित्र की सहायता से आपको अच्छा लाभ प्राप्त होगा। घर का माहौल काफी खुशनुमा रहेगा। अपनी मनःस्थिति को मजबूत बनाए रखें। आपकी उत्पादन क्षमता में वृद्धि होगी।

कन्या- आज दिन भर काफी भागदौड़ व व्यस्तता रहेगी। संपत्ति खरीदने के लिए दिन बहुत अच्छा है। उच्च अधिकारी वर्ग के सहयोग से कठिन कार्यों में आ रही बाधा दूर होगी। आपके सपने साकार होते हुए दिखाई दे रहे हैं। व्यापार के नए अवसर प्राप्त होंगे।

तुला- आज भावुक होने के कारण अच्छी बातें भी आपको बुरी लग सकती हैं। सामाजिक स्तर पर लोगों के बीच पहचान बढ़ेगी। अपने व्यवहार को सहज और धैर्यवान बनाकर रखें। कारोबार में परेशानी होने की आशंका है।

वृश्चिक- आज खोया हुआ बहुमूल्य सामान या धन वापस मिल सकता है। धार्मिक प्रवृत्ति के लोगों से आप जुड़ सकते हैं। पति-पत्नी को आपस में बात अवश्य करनी चाहिए। मन में नकारात्मक विचार आ सकते हैं। किसी पर भी आंख-मूंदकर भरोसा न करें।

धनु- आज नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा में आपको सफलता मिल सकती है। मनोनुकूल कार्यों को आप अत्यधिक समय देंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में टीम बनाकर काम करने से आपको लाभ होगा।

मकर- आज अपनी बौद्धिक क्षमता का कुशल प्रयोग कर पाएंगे। जिम्मेदारी वाले कार्यों में आपको लापरवाही नहीं करनी चाहिए। काफी अच्छे लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है। अत्यधिक काम के साथ आपको भरपूर आराम भी करना चाहिए।

कुंभ- आज व्यर्थ के कार्यों में अपना समय बर्बाद न करें। बाजार में आपकी छवि अच्छी रहेगी। प्रेमीजन से अपने मन की बात कर सकते हैं, लेकिन वो आपकी बातों को अधिक महत्व नहीं देगा। पर्यटन क्षेत्र से जुड़े लोगों को नुकसान हो सकता है।

मीन- आज महत्वपूर्ण कार्यों को एक साथ पूर्ण करने में सफल रहेंगे। परिवार के लोग आपसे प्रसन्न रहेंगे। आपका मन अत्यधिक प्रसन्न रहेगा। लोगों के चहेते बने रहेंगे। विरोधी और आलोचक आपके सामने टिक नहीं पाएंगे।

संबंधित समाचार