पीलीभीत: ढाई साल की भतीजी से दुष्कर्म कर फंदा लगाकर चाचा ने दी जान...पुलिस कार्रवाई में जुटी

Amrit Vichar Network
Published By Pradeep Kumar
On

बीसलपुर (पीलीभीत), अमृत विचार। रिश्तों को शर्मसार करती हुई एक घटना दियोरियाकलां क्षेत्र से सामने आई। छत पर खेल रही ढ़ाई साल की भतीजी को उसका चचेरा चाचा अपने साथ ले गया और दुष्कर्म किया। इस घटना की जानकारी जब परिवार तक पहुंची तो कुछ दी देर बाद आरोपी चाचा ने फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। आरोपी की मौत हो गई और बच्ची को सीएचसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। 

घटना पीलीभीत जिले के दियोरियाकलां कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की है। गुरुवार देर शाम एक ग्रामीण की ढ़ाई साल की बच्ची अपनी छत पर खेल रही थी। इस दौरान उसका 25 वर्षीय चचेरा चारा पहुंचा और बच्ची को पहले बहलाया फुसलाया। इसके बाद अपने साथ ले गया और दरिंदगी दिखाते हुए बच्ची से दुष्कर्म किया। बच्ची की हालत बिगड़ गई। बच्ची के रोने पर परिजन पहुंचे और जानकारी की। जिसके बाद घर में घटना को लेकर विवाद हुआ। आरोपी को डांट फटकार लगाई गई। इसके बाद आरोपी चाचा ने फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी। उधर, बच्ची को परिजन सीएचसी बीसलपुर ले गए। वहां से प्राथमिक इलाज के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस पहुंची और जानकारी की। अफसर भी पहुंचे और मौका मुआयना किया। एसओ दियोरिया गौतम सिंह ने बताया कि चचेरे चाचा ने छत पर खेल रही ढ़ाई साल की भतीजी से दुष्कर्म किया। इसके बाद खुदकुशी कर ली है। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर जानकारी की गई। बच्ची को अस्पताल भिजवाया गया है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।

संबंधित समाचार