Basti News: बस्ती में परशुरामपुर थाना प्रभारी अजय कुमार लापता, तलाश जारी
बस्ती। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में परशुरामपुर थाना प्रभारी पिछले 36 घण्टे से लापता है जिनकी तलाश की जा रही है। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि परशुरामपुर थाना प्रभारी अजय कुमार गौड़ पिछले 36 घण्टे से लापता है। पुलिस ने परशुरामपुर थाने में गुमशुदुगी का मुकदमा दर्ज करके उनकी तलाश शुरु कर दी है।
वर्तमान में रहे थानाध्यक्ष विश्व मोहन राय अवकाश पर चले गये थे जिसके बाद उपनिरीक्षक अजय कुमार गौड़ को थाने का प्रभार सौंपा गया था। किसी आवश्यक कार्य से वे बाहर निकले उसके बाद उनका कुछ पता नहीं चल सका है।
उनका व्यक्तिगत मोबाइल नम्बर तथा थाने का सीयूजी नम्बर भी बन्द बता रहा है। पुलिस उनके परिवार के सदस्यों से पूछतांछ कर रही है। अजय कुमार गौड़ देवरिया जनपद के मूल निवासी है। पुलिस ने दावा किया है कि शीघ्र ही इस घटना का अनावरण किया जायेगा।
