UP: वृद्धा की गला दबाकर हत्या करने वाली आरोपी महिला को किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

टांडा, अमृत विचार। टांडा में संदिध परिस्थितियों में मौत का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। महिला की दिन-दहाड़े गला दबाकर हत्या की गई थी। मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। भतीजे की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई की है।

शनिवार को नगर के मोहल्ला नज्जूपूरा निवासी हाजी शफी की 65 वर्षीय पत्नी रफत शाहीन की गला दबाकर हत्या कर दी, हाजी शफी के औलाद न होने के चलते उन्होंने अपनी पत्नी के भतीजे को गोद लिया था। वो बचपन से उनके साथ रह रहा था। भतीजे मोहम्मद हारिस ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह रोजाना की तरह अपने घर से समय करीब 12.30 बजे अपनी कपड़े की दुकान मस्जिद ठेकेदार वाली गली पर आया। 

उस समय माता के पास गुलफ्शा पत्नी नावेद निवासी मोहल्ला आजाद नगर टांडा बैठी थी। कुछ समय बीत जाने के बाद करीब 14.30 बजे किसी महिला द्वारा हारिस को जानकारी मिली कि उसकी माता घर में अचेत अवस्था में पड़ी है। इस सूचना पर जब वह अपने घर पहुंचा तो उसकी माता बेड पर पड़ी थी,। इस पर हारिस ने अपनी मां को आवाज लगाई और बोलने की कोशिश की तो कोई उत्तर नहीं मिला। युवक ने अपनी माता को छूकर देखा और आनन-फानन में पास के डॉक्टर को दिखाया। 

लेकिन तक उनकी मां की मृत्यु हो चुकी थी। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई जिसपर पुलिस मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाये फॉरेनसिक टीम भी मौके पर पहुंची, इस दौरान पुलिस ने आसपास के तमाम केमरो की सीसीटीवी फूटेज निकाली गई, पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी महिला गुलफ्शा को मौहल्ला आज़ादनगर से हिरासत में लेकर न्यायलय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

लूटपाट का लगाया आरोप
वारदात के बाद घटनास्थल पर मौजूद मोहम्मद हारिस ने बताया था कि लुटेरों ने न केवल हमला कर मेरी फूफी की जान ली है, बल्कि घर की खुशियों पर भी डाका डाला है। हारिस के अनुसार घर में उसकी शादी के लिए एकत्रित किए कीमती जेवरात और लाखों रुपये की नगदी रखी थी, जो घटना के बाद से नदारद है। दिन दहाड़े नगर के बीचों बीच हर समय चलते रॉड पर हुई हत्या से नगर के लोग दहशत में हैं। लोगों का कहना है कि मीना बाजार हर समय भींड भाड़ से भरा रहता है। गली में हत्या के बाद परिवार की महिलाओं दहशत है।

संबंधित समाचार