रामपुर : सैफनी में झोलाछापों के दो क्लीनिक सील

Amrit Vichar Network
Published By Pradeep Kumar
On

सैफनी, रामपुर। मुख्यमंत्री पोर्टल पर झोलाछापों के खिलाफ की गई शिकायत के बाद सोमवार को नगर में स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. देवेश चौधरी और उनकी टीम ने छापामार कार्रवाई कर मानकों के विपरीत चल रहे दो अवैध अस्पतालों को सील कर दिया। इस कार्रवाई के बाद झोलाछापों में हड़कंप मचा रहा।

एसीएमओ डॉ. देवेश चौधरी द्वारा जानकारी दी है कि मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गई शिकायत के बाद उनकी टीम ने सोमवार को सैफनी क्षेत्र में छापामार कार्रवाई की। इस दौरान उन्होंने नगर के छितौनी रोड पर झोलाछाप आलम के हड्डी वाले क्लीनिक को सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान उन्होंने क्षेत्र के खरसौल गांव में अवैध रूप से संचालित झोलाछाप इंतजार के क्लीनिक को भी सील कर दिया। नोडल अधिकारी ने स्पष्ट किया कि बिना पंजीकरण और अयोग्य चिकित्सकों के संचालन पर किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आगे भी ऐसे औचक निरीक्षण जारी रहेंगे और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित क्लीनिकों में खलबली मची हुई है।

संबंधित समाचार