Bareilly: जंक्शन पर तीन नंबर प्लेटफार्म पर चटकी पटरी...सूचना पर दौड़ी रेलपथ विभाग की टीम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बरेली जंक्शन पर तीन नंबर प्लेटफार्म पर पेट्रोलिंग टीम को पटरी चटकी होने की जानकारी हुई। इसके बाद तकनीकी टीम ने मौके पर पहुंचकर चटकी हुई पटरी को ठीक किया। हालांकि पटरी चटकी होने से ट्रेनों के संचालन में किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं हुई।

बरेली जंक्शन पर एक से लेकर 6 नंबर तक के प्लेटफार्म है। इनमें सबसे अधिक ट्रेनों का संचालन एक, दो, पांच और छह नंबर प्लेटफार्म पर होता है। प्लेटफार्म नंबर तीन और चार से उन गाड़ियों का संचालन किया जाता है जो बरेली से चलती हैं और वापसी में बरेली में ही अपनी यात्रा खत्म करती हैं। 

पेट्रोलिंग टीम सोमवार सुबह 10 बजे प्लेटफार्म नंबर तीन पर पटरी में दरार को देखा। इस संबंध में सूचना कंट्रोल रूम और पॉवर केबिन को दी गई। तकनीकी टीम ने सूचना मिलने पर पटरी में आई दरार को ठीक कर दिया। फिलहाल प्लेटफार्म के इस स्थान पर 15 किलोमीटर प्रति घंटे का कॉशन दिया गया है।

संबंधित समाचार