पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल को मिला राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार 2020
लखनऊ। ऊर्जा दक्षता ब्यूरो की ओर से आयोजित 30 वें राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण का पुरस्कार पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल को राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण 2020 का पुरस्कार मिला। जिसकी घोषणा ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत मंत्री श्रीकान्त शर्मा ने की। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल ऊर्जा बचत के लिए ट्रेनों में एलईडी लाइटिंग प्रदान की। सभी स्टेशनों …
लखनऊ। ऊर्जा दक्षता ब्यूरो की ओर से आयोजित 30 वें राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण का पुरस्कार पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल को राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण 2020 का पुरस्कार मिला। जिसकी घोषणा ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत मंत्री श्रीकान्त शर्मा ने की।
पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल ऊर्जा बचत के लिए ट्रेनों में एलईडी लाइटिंग प्रदान की। सभी स्टेशनों एवं कालोनियों में भी शत-प्रतिशत एलईडी लाइटिंग की व्यवस्था की गयी है जिससे ऊर्जा खपत में कमी हुई है। डीआरएम कार्यालय भवन में स्थापित 180 किलोवाट क्षमता के टॉप सोलर पैनल के जरिए दो लाख तीस हजार यूनिट सौरजनित ऊर्जा का उत्पादन किया गया।
इस अवसर पर डीआरएम डा. मोनिका अग्निहोत्री ने खुशी व्यक्त करते हुए विद्युत विभाग के वरिष्ठ मण्डल विद्युत इंजीनियर सामान्य धनंजय मिश्रा और उनकी टीम को बधाई दी।
