बरेली: सर्दी का सितम जारी, सुबह कोहरा तो दोपहर में धूप ने दी राहत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। सर्दी का सितम जारी है। सुबह से छाए घने कोहरे से मौसम काफी ठंडा हो गया। रविवार को शहर का न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया तो वहीं अधिकतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामन्य से 8 डिग्री कम था। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक 23 दिसंबर तक …

अमृत विचार, बरेली। सर्दी का सितम जारी है। सुबह से छाए घने कोहरे से मौसम काफी ठंडा हो गया। रविवार को शहर का न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया तो वहीं अधिकतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामन्य से 8 डिग्री कम था। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक 23 दिसंबर तक मौसम ऐसा ही बने रहने का अनुमान है, आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है।

रविवार की सुबह जब लोग सोकर जागे तो घर के बाहर का नजारा एकदम नैनीताल जैसा दिखाई दिया। कोहरे की धुंध के साथ बादल छाए रहे। कोहरा बढ़ने से वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई। चालक घने कोहरे के बीच वाहनों की लाइटें जलाकर धीमी गति से गुजरे। बर्फीली हवा से मौसम का ठंडा हो गया। ठिठुरन बढ़ गई। दोपहर को जरूर गुनगुनी धूप निकली, लेकिन बर्फीली हवा के कारण लोगों को बेअसर साबित हुई।

धूप निकलने के बाद भी लोगों को सर्दी से राहत नहीं मिली। रविवार को पारा लुढ़ककर अधिकतम 14.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 3.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। पंत विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ प्रोफेसर डा.आरके सिंह ने बताया कि अगले कुछ दिनों तक सर्दी यूं ही बरकरार रहेगी। 23 दिसंबर तक लोगों को किसी तरह की राहत नहीं मिलने वाली बताया कि कोहरा और आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे जो लोगों को और अधिक ठिठुराएगी।

संबंधित समाचार