लखीमपुर खीरी: झटके आने से बंदी की हालत बिगड़ी, अस्पताल में मौत
लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। एनडीपीएस एक्ट में जिला जेल में निरुद्ध एक बंदी की शनिवार को अचानक झटके आने से हालत बिगड़ गई। जेल प्रशासन ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिवार वालों को सौंप दिया है। जेल अधीक्षक आरबी पटेल ने बताया कि …
लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। एनडीपीएस एक्ट में जिला जेल में निरुद्ध एक बंदी की शनिवार को अचानक झटके आने से हालत बिगड़ गई। जेल प्रशासन ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिवार वालों को सौंप दिया है।
जेल अधीक्षक आरबी पटेल ने बताया कि कोतवाली व कसबा मोहम्मदी के मोहल्ला नई बस्ती पूर्वी लखपेड़ा निवासी जुबैर (32) 17 दिसंबर से जिला कागारार में बंद था। उसे पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में जेल भेजा था। शनिवार को जुबैर की अचानक हालत बिगड़ गई और उसे तेज झटके आने लगे।
बंदी का जिला कारागार अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया गया, लेकिन कोई सुधार नही हुआ। इस पर आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उपचार के दौरान शनिवार की रात में ही करीब सवा दस बजे बंदी की मौत हो गई। जेल प्रशासन ने पुलिस के माध्यम से परिवार वालों को बंदी की मौत की खबर भेजी।
सूचना मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। रोते-विलखते परिवार के लोग जिला अस्पताल पहुंच गए। जेल प्रशासन ने वीडियोग्राफी के बीच शव का पोस्टमार्टम कराया और शव परिवार वालों को सौंप दिया। जेल अधीक्षक आर बी पटेल ने बताया की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नही हुआ है इस लिए बिसरा सुरक्षित कर लिया गया है।
