बाराबंकी : पुलिस की मेहनत से बिछड़ा परिवार हुआ एक, जानें पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

देवा/बाराबंकी, अमृत विचार। बीते बुधवार की रात्रि यूपी-112 द्वारा थाना देवा क्षेत्र में एक महिला को उसके 9 माह के बच्चे के साथ लावारिस अवस्था में पाए जाने पर थाना देवा लाया गया। महिला प्रारंभ में अपना सही नाम व पता बताने से इंकार करती रही।

पुलिस द्वारा नियमानुसार महिला का चिकित्सीय परीक्षण कराकर उसे सुरक्षा की दृष्टि से वन स्टॉप सेंटर में दाखिल कराया गया। एक दिन वन स्टॉप सेंटर में रहने के बाद महिला ने अपना सही पता बताया, जिसके आधार पर देवा पुलिस ने उसके परिजनों से संपर्क स्थापित किया सूचना मिलने पर शनिवार को पति कामता प्रसाद पुत्र शिवबक्श निवासी ग्राम सुजातपुर थाना थानगांव जनपद सीतापुर वन स्टॉप सेंटर पहुंचे।

पति-पत्नी की सहमति के बाद आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण कर महिला राधा को उसके पति के सुपुर्द कर दिया गया मुख्य आरक्षी शिवमूर्ति पांडेय एवं महिला आरक्षी शीतल सिंह के अथक प्रयासों, संवेदनशीलता और मानवीय कार्यशैली के चलते महिला की सकुशल सुपुर्दगी संभव हो सकी। स्थानीय लोगों एवं परिजनों ने देवा पुलिस के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा की।

संबंधित समाचार