Heer Ranjha: फिर साथ आयेगें एकता कपूर और इम्तियाज अली, लैला-मजनू के बाद अब 'हीर रांझा' 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

मुंबई। फ़िल्म.'लैला मजनू' के बाद इम्तियाज़ अली और एकता कपूर फ़िल्म 'हीर रांझा' के लिये अपनी क्रिएटिविटी का जादू बिखेरने के लिये तैयार हैं। 'हीर रांझा' 'लैला मजनू' फ्रेंचाइजी का दूसरा हिस्सा है, जो मोहब्बत की इस पुरानी कहानी को आज के दर्शकों के साथ एक नए और गहरे अंदाज़ में जोड़ेगी।

पुरानी क्लासिक लव स्टोरी होने के बावजूद, 'हीर रांझा' को आज के दौर के हिसाब से ढालकर पेश किया जाएगा। यह फिल्म नई पीढ़ी के लिए प्यार के मायने फिर से लिखेगी और एक ऐसी जादुई दुनिया बनाएगी जिसमें दर्शक पूरी तरह खो जाएंगे। 

जैसे ही फिल्म के नाम का खुलासा हुआ, 'लैला मजनू' फ्रेंचाइजी के फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है। 'हीर रांझा' की शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है और इस फिल्म का डायरेक्शन साजिद अली करेंगे। एकता कपूर ने कहा, "इम्तियाज़ और साजिद के पास प्यार को पूरी ईमानदारी और गहराई के साथ दिखाने का एक खास हुनर है।

'लैला मजनू' को भले ही अपना मुकाम बनाने में थोड़ा वक्त लगा, लेकिन आज वह एक कल्ट क्लासिक बन चुकी है! 'हीर रांझा' एक ऐसी प्रेम कहानी है जो वक्त और जज्बातों की सीमाओं को पार करने का दम रखती है। हमें उम्मीद है कि अपनी कहानी कहने के अंदाज़ से हम भारत और पूरी दुनिया के दर्शकों के दिलों को छू पाएंगे।"

प्रेजेंटर इम्तियाज अली ने इस बारे में बात करते हुए कहा, "हीर रांझा की अपनी एक अलग ही दुनिया और लय है-यह आज की जनरेशन के प्यार की भाषा बोलती है, फिर भी इसमें कुछ ऐसा है जो हमेशा बना रहने वाला है। एकता के साथ दोबारा काम करना एक पुराने भावनात्मक रिश्ते को आगे बढ़ाने जैसा महसूस होता है।"

इम्तियाज अली की इस पेशकश को शोभा कपूर, एकता कपूर और प्रीति अली प्रोड्यूस कर रही हैं। 'हीर रांझा' एक मशहूर रोमांटिक फ्रेंचाइजी को आगे बढ़ा रही है, जिससे वैलेंटाइन डे पर हुआ यह ऐलान सदाबहार प्रेम कहानियों के फैंस के लिए बेहद खास बन गया है। 

ये भी पढ़ें : 
यूपी पुलिस का सराहनीय कदम : बिछड़ा परिवार हुआ एक, 9 माह की मासूम संग महिला को पति से मिलाया

संबंधित समाचार