8 साल बाद भारत आ रहे दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति Lee Jae Myung, पीएम मोदी के साथ होगी द्विपक्षीय वार्ता, जानें पूरा शेड्यूल

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

दिल्ली। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग भू-राजनीतिक उतार-चढ़ाव के बीच व्यापार, रक्षा और महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए रविवार से भारत के तीन दिवसीय दौरे की शुरुआत करेंगे। सूत्रों ने बताया कि सोमवार को ली द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ व्यापक वार्ता करने की उम्मीद है, जिसके बाद दोनों पक्ष कई क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने के लिए कई समझौतों पर हस्ताक्षर कर सकते हैं। 

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार वी सुंग-लाक ने सियोल में कहा, ''ली जे म्युंग की यात्रा के मद्देनजर, दोनों देश जहाज निर्माण और समुद्री उद्योग, वित्त, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और रक्षा जैसे रणनीतिक क्षेत्रों में आर्थिक सहयोग का एक नया अध्याय शुरू करेंगे।'' 

उन्होंने कहा, ''पश्चिम एशिया में युद्ध के कारण तेजी से बदलते वैश्विक परिदृश्य के बीच दोनों देश ऊर्जा आपूर्ति को लेकर घनिष्ठ समन्वय बनाए रखेंगे।'' 

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति भारत और वियतनाम की यात्रा करेंगे और इस यात्रा का पहला चरण नयी दिल्ली से शुरू होगा। नयी दिल्ली में, ली के दोनों देशों के शीर्ष कॉर्पोरेट अधिकारियों वाले व्यापार मंच के एक कार्यक्रम में भी शामिल होने की संभावना है। 

पिछले कुछ वर्षों में भारत-दक्षिण कोरिया के रणनीतिक संबंधों में तेजी आई है। रक्षा संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए विभिन्न द्विपक्षीय तंत्र स्थापित किए गए हैं, जिनमें सैन्य सहयोग और रक्षा औद्योगिक सहयोग शामिल हैं।

ये भी पढ़ें : 
पाकिस्तान में लश्कर आतंकी आमिर हमजा पर हमला, मोटरसाइकिल पर सवार अज्ञात बंदूकधारियों ने बरसाई गोली 

संबंधित समाचार