वाराणसी : लहरतारा-बौलिया मार्ग ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू, मौके पर कई थानों की फोर्स तैनात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में लहरतारा-बौलिया मार्ग पर लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा गुरुवार को ध्वस्तीकरण की बड़ी कार्रवाई शुरू की गई है। इस दौरान आलाधिकारियों के साथ कई थानों की पुलिस फोर्स भी मौके पर तैनात है। विभाग द्वारा लगभग सौ मकानों और भवनों को चिन्हित किया गया है, जिन पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई होनी है। 

इस प्रकरण को लेकर नगीना के सांसद एडवोकेट चंद्र शेखर ने जुलाई 2025 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर आरोप लगाया था कि मुआवजा दिए बिना कार्रवाई की जा रही है। काफी दिनों तक ध्वस्तीकरण की कार्रवाई बंद रहने के बाद आज एक बार फिर बुलडोजर गरजने लगा है। लोक निर्माण विभाग के अनुसार सभी प्रभावितों को पहले से ही नोटिस जारी किया जा चुका है। 

वहीं स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि कल अचानक सूचना दी गई कि मकान खाली कर लें और सामान हटा लें, जिसके बाद ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता के.के. सिंह ने बताया कि सभी को पहले से नोटिस दे दिया गया था, उसके बावजूद कई लोगों ने भवन खाली नहीं किए। 6 लेन/4 लेन सड़क के निर्माण कार्य काफी दिनों से इसी वजह से रुका हुआ था। विभाग ने करीब सौ भवनों को चिन्हित किया है।  

संबंधित समाचार