Bareilly: 17-18 फरवरी को बदल सकता है मौसम, हल्की बूंदाबांदी के आसार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जिले में लगातार निकल रही तेज धूप से ठंड के असर कम होने के साथ लोगों को राहत मिली है। आगामी 2-3 दिनों कोई सक्रिय मौसम तंत्र न होने से तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस तक क्रमिक बढ़ोत्तरी होने की संभावना है।

मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार के अनुसार 17-18 फरवरी को सक्रिय होने वाले पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बादलों की आवाजाही बढ़ेगी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ क्षेत्रों सहित बरेली में भी छिटपुट बूंदाबांदी हो सकती है। 

इस दौरान न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक और वृद्धि के आसार हैं, जबकि अधिकतम तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं जताई गई है। मौसम विशेषज्ञों ने लोगों को बदलते मौसम को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी। शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

संबंधित समाचार