Gold Silver Price Crash सोना की चमक पड़ी फीकी, अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मंदी के चलते आई बड़ी गिरावट

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मंदी के रुख के कारण वायदा कारोबार में सोमवार को सोने की कीमत 589 रुपये की गिरावट के साथ 1,55,306 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अप्रैल माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 589 रुपये यानी 0.38 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,55,306 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इसमें 7,695 लॉट का कारोबार हुआ।

वैश्विक बाजार, न्यूयॉर्क में अप्रैल अनुबंध के लिए कॉमेक्स सोना वायदा 24.31 डॉलर या 0.48 प्रतिशत घटकर 5,021.99 डॉलर प्रति औंस रह गया। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुख के कारण सोना वायदा कीमतों में गिरावट आई। 


ये भी पढ़ें : 
Stock Market Today : एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख, कमजोर शुरुआत के बाद सेंसेक्स,निफ्टी में उतार-चढ़ाव के साथ खुले बाजार

संबंधित समाचार