UP Politics: ओपी राजभर के बयान ने मचाया बवाल, अखिलेश यादव को कहा ‘दगा हुआ कारतूस’

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने दावा किया कि कन्नौज सांसद न तो भगवान श्रीराम को मानते हैं और न ही श्रीकृष्ण को।

मीडिया से बातचीत करते हुए शुक्रवार को राजभर ने कहा कि सपा में अहंकार बढ़ गया है और इसी वजह से उनके अपने ही लोग पार्टी की सरकार नहीं बनने देंगे। दावा किया कि बड़ी संख्या में यादव समाज के लोग भाजपा का समर्थन कर रहे हैं। सुभासपा प्रमुख ने अखिलेश यादव को 'दगा हुआ कारतूस' बताते हुए कहा कि सपा के पास कोई मजबूत नेतृत्व नहीं दिख रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि ऐसे में पार्टी सरकार कैसे बनाएगी।

 

संबंधित समाचार